3 गलतियां जो Crown Jewel 2019 में WWE को नहीं करनी चाहिए

Enter caption

क्राउन ज्वेल 2019 को लेकर अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बस कुछ ही देर बार इसका आयोजन होगा। इस बार इस इवेंट में WWE ने कई बड़े नाम शामिल किए हैं। ब्रॉक लैसनर अपना टाइटल पूर्व UFC हैवीवेट चैंपियन और अपने पुराने दुश्मन केन वैलासकेज़ के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। वहीं इस स्पेशल इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस भी ब्रे वायट/द फीन्ड के खिलाफ एक बार फिर से नजर आएंगे।

Ad

ये भी पढ़े: पूर्व NXT चैंपियन ने 14 बार के WWE चैंपियन को WrestleMania में मैच के लिए चैलेंज किया

इसके अलावा इस शो में जिस स्टार पर सबसे ज्यादा निगाहें रहेगी वो हैं ब्रॉन स्ट्रोमैन। उनका मुकाबला बॉक्सिंग की दुनिया के चैंपियन टायसन से होगा। इसके अलावा इस इवेंट के मैच कार्ड में कई और भी मैच डाले गए है। इस बार विमेंस भी यहां पर परफॉर्म करती हुईँ नजर आएंगी। ये काफी खास होगा। ये ऐतिहासिक पल भी होगा। पूरी दुनिया की नजरें अब इस पर टिकी हुई है। वैसे तो इस इवेंट के सफल होने की पूरी उम्मीदें है लेकिन आइए आपको बताते हैं उन तीन चीजों के बारे में जो यहां पर नहीं होनी चाहिए और इनसे बचना चाहिए।

#फीन्ड को हराकर सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंं

Enter caption

इस समय यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस अच्छा काम कर रहे हैं।लैसनर को वो दो बार हरा चुके हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन को भी मात दे चुके हैं। हैल इन ए सैल में फीन्ड के साथ भी मुकाबला उनका हो चुका है। एक बार फिर सैथ और फीन्ड का मुकाबला यहां पर होगा। इस बार फॉल्स काउंट एनिवेयर ये मैच होगा। वायट स्मैकडाउन सुपरस्टार है। इसका मतलब नहीं था कि उन्होंने दोबारा क्यों चैलेंज किया।

Ad

वाइल्ड कार्ड रूल्स भी अब नहीं है। अभी किसी को कुछ नहीं पता कि हो क्या रहा है। अगर फीन्ड टाइटल जीत जाए तो क्या होगा किसी को नहीं पता। दोनों का मुकाबला दोबारा करा कर WWE ने बड़ी गलती कर दी है। क्योंकि दोनोें यहां पर हारना पसंद नहीं करेंगे। अगर देखा जाए तो यहां पर एक अच्छी चीज ये होनी चाहिए कि फीन्ड इस टाइटल को जीत जाए। अगर फीन्ड हार जाते हैं तो उनका क्रेडिट खत्म हो जाएगा और फैेंस फिर सैथ की तरफ आ जाएंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# ब्रॉन स्ट्रोमैन को टायसन फ्यूरी बुरी तरह पीट दें

Enter caption

ब्रॉन स्ट्रोमैन का टायसन फ्यूरी से मुकाबला होगा। टायसन फ्यूरी का डेब्यू यहां होगा। कौन जीतेगा ये किसी को नहीं पता। अभी स्ट्रोमैन को पुश की सख्त जरूरत है। और अगर इस समय टायसन फ्यूरी उन्हें बुरी तरह मार दें तो उनके लिए बुरा होगा। स्ट्रोमैन उस सख्स के हाथों से मार खाए जो डेब्यू कर रहा हो तो सोचिए उनके करियर के लिए कितना खराब रहेगा। इस चीज से WWE को बचना चाहिए।

Ad

# केन वैलासकेज WWE चैंपियन बन जाएंगे

Enter caption

केन का मुकाबला लैसनर के साथ यहां पर होगा। WWE चैंपियनशिप के लिए ये मैच होगा। केन का ये डेब्यू मैच होगा। UFC में पहले ब्रॉक लैसनर को केन हरा चुके हैं। और अगर इस बार वो जीत गए तो क्या होगा ये सोचने वाली बात होगी। वो लैसनर को हराएंगे ही नहीं बल्कि चैंपियन भी बन जाएंगे। फैंस इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे। कई लोगों ने WWE की बुकिंग पर सवाल उठाए है। WWE को केन को चैंपियन नहीं बनाना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications