3 बड़ी गलतियां जो WWE को SmackDown के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
SmackDown में कुछ गलतियां नहीं होनी चाहिए (Photo: WWE.com)
SmackDown में कुछ गलतियां नहीं होनी चाहिए (Photo: WWE.com)

Mistakes to Avoid Next SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए फैंस उत्साहित नज़र आ रहे हैं। रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) इवेंट के बाद यह ब्लू ब्रांड का पहला एपिसोड होने वाला है। इस शो के लिए WWE ने कुछ बड़ी चीजों का ऐलान कर दिया है। Royal Rumble विजेता शार्लेट फ्लेयर और जे उसो दोनों शो में नज़र आएंगे। इस एपिसोड को अगर WWE को खास बनाना है, तो कुछ गलतियां करने से बचना होगा। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को SmackDown के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Ad

3- WWE SmackDown में एलेक्सा ब्लिस का नज़र नहीं आना

Ad

WWE Royal Rumble 2025 इवेंट के दौरान फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। एलेक्सा ब्लिस ने विमेंस Royal Rumble मैच में सरप्राइज एंट्री की और उन्हें देखकर फैंस बेहद खुश हो गए। ब्लिस ने दो साल बाद आखिर वापसी की है और यह सही मायने में शानदार बात है। सभी को उम्मीद थी कि एलेक्सा इवेंट के बाद Raw के एपिसोड में नज़र आएंगी लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल पाया।

हाल ही में रिपोर्ट आई कि ब्लिस को SmackDown रोस्टर का हिस्सा बनाने का फैसला लिया गया है। इसी कारण अब एलेक्सा को ब्लू ब्रांड के शो में आना चाहिए। ब्लिस को जिस तरह से रिएक्शन विमेंस रंबल मैच में मिला था, WWE को उनकी लोकप्रियता का उपयोग SmackDown के अगले एपिसोड में करना चाहिए। ब्लिस को शो में आकर किसी स्टार के साथ अपनी दुश्मनी शुरू करनी चाहिए। फैंस दोबारा उन्हें साप्ताहिक शोज़ में देखकर जरूर खुश होंगे। अगर ब्लिस एक्शन से दूर रहती हैं, तो यह बड़ी गलती होगी।

2- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शिंस्के नाकामुरा की किसी के साथ स्टोरी शुरू नहीं करना

Ad

शिंस्के नाकामुरा को यूएस चैंपियन बने हुए 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अब तक उनका रन काफी ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों से उन्होंने WWE टीवी पर कोई मैच भी नहीं लड़ा है। कई सारे प्रशंसक उनकी खराब बुकिंग को लेकर आलोचना कर रहे हैं। नाकामुरा ने पिछले हफ्ते जिमी उसो के सैगमेंट के पीछे से निकलकर उनके खिलाफ दुश्मनी के संकेत दिए थे।

WWE SmackDown के अगले एपिसोड में अब मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन को आना चाहिए। उन्हें आकर प्रोमो कट करना चाहिए या हमला करके किसी स्टार के साथ अपनी दुश्मनी की शुरुआत करनी चाहिए। फैंस उन्हें जिमी उसो या किसी भी अन्य रेसलर के साथ टाइटल के लिए स्टोरी शुरू करते हुए देखना पसंद करेंगे। अगर इस हफ्ते भी नाकामुरा नज़र नहीं आते हैं, या उनकी स्टोरी शुरू नहीं होती है, तो यह बड़ी गलती होगी। इससे फैंस का गुस्सा फूटेगा।

1- WWE SmackDown में जे उसो या शार्लेट फ्लेयर में से किसी का भी मैच अनाउंस नहीं होना

Ad

शार्लेट फ्लेयर ने 2025 का विमेंस Royal Rumble मैच जीता। वो Raw और NXT के आखिरी एपिसोड में नज़र आकर चैंपियंस को कंफ्रंट कर चुकी हैं। दोनों ही शोज़ में उन्होंने अपना नतीजा नहीं सुनाया और अब वो SmackDown में आकर टिफनी स्ट्रैटन को कंफ्रंट करने वाली हैं। दूसरी ओर मेंस Royal Rumble विजेता जे उसो Raw में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को कंफ्रंट करने के बाद SmackDown में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से मिलने आने वाले हैं।

कुछ फैंस ने इस बात की आलोचना की थी कि शार्लेट फ्लेयर या जे उसो दोनों में से अब तक किसी ने भी WreslteMania के लिए विरोधी नहीं चुना, जबकि किसी एक को अनाउंस कर देना चाहिए था। अब सभी की नज़र SmackDown के एपिसोड में दोनों के फैसलों में होगी। अगर वो ब्लू ब्रांड के शो में WrestleMania को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं करते हैं, तो यह बड़ी गलती होगी। इससे फैंस निराश हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications