3 बड़ी गलतियां जो WWE को इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में हर हाल में करने से बचना चाहिए

WWE
WWE SmackDown में ये गलतियां बिल्कुल नहीं होनी चाहिए (Photo: WWE.com)

Mistakes Shouldn't Happen On WWE SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड तगड़ा रहेगा। Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर बिल्डअप होगा। साथ ही साथ कुछ शानदार मुकाबले भी देखने को मिलेंगे।

Ad

रोमन रेंस की एंट्री भी ब्लू ब्रांड के शो में होगी। सोलो सिकोआ के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE को इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

#3 WWE SmackDown में इस बार रोमन रेंस का प्रोमो ना देना

Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। उनकी वजह से कोडी रोड्स ने सोलो के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी। पिछले हफ्ते SmackDown में भी उन्होंने सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ को धराशाई किया।

रोमन ने वापसी के बाद से अभी तक फैंस को संबोधित नहीं किया है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में आकर वो प्रोमो देंगे तो फिर क्राउड को अच्छा लगेगा। सभी उनके मुंह से उनके आगे के कदम के बारे में जानना चाहते हैं। ये चीज इस हफ्ते SmackDown में जरूर होनी चाहिए।

#2 WWE SmackDown में कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के बीच ब्रॉल ना होना

Ad

Bash in Berlin में कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पिछले हफ्ते इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। हालांकि, कई फैंस इस मुकाबले को लेकर खुश नहीं होंगे क्योंकि इन दोनों ने अभी तक दोस्त बनकर साथ में काम किया था।

अब अगर दोनों के बीच मुकाबला होना है तो फिर राइवलरी भी तगड़ी होनी चाहिए। केविन ओवेंस का मुकाबला SmackDown में ग्रेसन वॉलर के साथ होगा। वहां पर कुछ बवाल जरूर होना चाहिए। मामला ऐसा बनना चाहिए कि कोडी और केविन के बीच तगड़ा ब्रॉल हो जाए। तभी फैंस भी दोनों के बीच होने वाले मुकाबले के लिए उत्साहित होंगे।

#1 नाया जैक्स के WWE विमेंस चैंपियनशिप सेलिब्रेशन में कुछ सरप्राइज ना मिलना

Ad

SummerSlam 2024 में नाया जैक्स ने बेली को हराकर विमेंस टाइटल अपने नाम किया था। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में वो इस चीज को सेलिब्रेट करेंगी। सबसे बड़ी बात है कि इसकी होस्ट टिफनी स्ट्रैटन रहेंगी। उनके पास मनी इन द बैंक ब्रीफकेस है।

इस सैगमेंट में फैंस को कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर मिलना चाहिए। टिफनी को कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे WWE यूनिवर्स चौंक जाए। अगर चीजें काफी सिंपल हुईं तो फिर क्राउड को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications