3 सबसे विवादित सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania को मेन इवेंट कर चुके हैं

Ujjaval
WrestleMania को कुछ विवादित नाम मेन इवेंट कर चुके हैं (Photo: WWE.com)
WrestleMania को कुछ विवादित नाम मेन इवेंट कर चुके हैं (Photo: WWE.com)

Controversial Stars Main Evented WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन काफी सालों से हो रहा है और कई दिग्गजों को इसे हेडलाइन करने का चांस मिला है। हर एक रेसलर का सपना होता है कि वो WrestleMania का हिस्सा बने और उसे मेन इवेंट करने का मौका दिया जाए। WWE में बड़े-बड़े रेसलर्स ने काफी बार ग्रैंडेस्ट स्टेज को मेन इवेंट किया है। इसमें से कुछ विवादित नाम भी शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे विवादित सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania को मेन इवेंट कर चुके हैं।

Ad

3- WWE WrestleMania को कई बार मेन इवेंट कर चुके हैं विवादित स्टार हल्क होगन

youtube-cover
Ad

हल्क होगन ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है और उन्हें दिग्गजों में गिना जाता है। इन सभी चीजों के बावजूद होगन विवादित स्टार रहे हैं। उनपर लगभग एक दशक पहले रेसिस्म के आरोप लगे थे और इसी के चलते उन्हें WWE ने फायर भी कर दिया था। समय के साथ यह चीज बदल गई है लेकिन अभी ही फैंस उन्हें तगड़े अंदाज में बू करते हैं और उन्हें देखना उतना पसंद नहीं करते हैं।

WWE करियर की बात करें, तो हल्क होगन ने कई बार WrestleMania को हेडलाइन किया है। वो 8 बार इस बड़े शो को मेन इवेंट कर चुके हैं। काफी साल तक उनके नाम ही सबसे ज्यादा बार WrestleMania के मेन इवेंट में लड़ने का रिकॉर्ड था लेकिन पिछले साल ही रोमन रेंस ने उन्हें पछाड़ दिया। एकमात्र ट्राइबल चीफ 9 बार शो को हेडलाइन कर चुके हैं।

2- विवादित WWE दिग्गज अल्टीमेट वॉरियर WrestleMania मेन इवेंट कर चुके हैं

youtube-cover
Ad

अल्टीमेट वॉरियर फैंस द्वारा बेहद पसंद किए जाते थे लेकिन वो भी काफी बार विवादों में रहे हैं। वॉरियर को उनके बर्ताव के कारण बैकस्टेज पसंद नहीं किया जाता था। होगा अपनी मर्जी के अनुसार शोज़ को मिस कर देते थे और कई बार अधिक पैसों की मांग करते थे। उन्हें लॉकर रूम में इसी कारण हेट किया जाता था। इन सभी चीजों के चलते अल्टीमेट वॉरियर उतने सफल WWE स्टार नहीं बन पाए, जितनी उनमें क्षमता थी।

आपको बता दें कि वॉरियर ने भी WrestleMania को मेन इवेंट करने का कारनामा किया है। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक बार ग्रैंडेस्ट स्टेज को हेडलाइन किया है। वो WrestleMania VI में हल्क होगन के खिलाफ नज़र आए थे। वो बतौर आईसी चैंपियन बन गए और हल्क उस समय WWE चैंपियन थे। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच हुआ था। वॉरियर इसे जीतकर डबल चैंपियन बन गए थे। यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत रही थी। बता दें कि अल्टीमेट वॉरियर का 2014 में निधन हो गया था।

1- WWE WrestleMania मेन इवेंट कर चुके ब्रॉक लैसनर का विवादों से नाता रहा है

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर को WWE इतिहास के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक माना जाता है। ब्रॉक लैसनर पिछले कुछ साल में एक बड़े विवाद का हिस्सा रहे हैं। विंस मैकमैहन के खिलाफ जेनल ग्रांट ने केस किया था। इसमें ब्रॉक लैसनर का नाम भी शामिल था। जब से लैसनर का नाम इसमें आया है, वो WWE के एक्शन से पूरी तरह बाहर हैं। उनका आखिरी मैच SummerSlam 2023 में आया था

ब्रॉक लैसनर की वापसी के आसार अभी बेहद कम नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह विवादित स्टार अलग-अलग मौकों पर WrestleMania मेन इवेंट कर चुके हैं। ब्रॉक अब तक 5 बार साल के सबसे बड़े इवेंट को हेडलाइन करने में सफल रहे हैं। इसमें से तीन बार (WrestleMania 31, 34, 38) उनके खिलाफ रोमन रेंस रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ड्रू मैकइंटायर और कर्ट एंगल के साथ भी यह स्टेज शेयर किया हुआ है। देखना होगा कि लैसनर की वापसी कब देखने को मिल पाती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications