3 चीजें जिन्होंने साल 2018 में WWE यूनिवर्स को हैरान कर दिया

Enter caption

साल 2018 खत्म होने की कगार पर है और नया साल 2019 दस्तक देने की तैयारी में। WWE के लिए यह साल काफी मिला-जुला रहा। फैंस को पूरे साल कई शानदार मुकाबले, नए चैंपियन, हैरान कर देने वाली वापसी समेत कई चीजें देखने को मिली।

इसके अलावा कुछ इस साल WWE में कई चीजें ऐसी भी हुईं जिनकी किसी भी फैंस को उम्मीद नहीं थी। रे मिस्टीरियो ने 4 साल बाद रॉयल रंबल में वापसी की जो काफी हैरान कर देने वाला पल था। वहीं रैसलमेनिया 34 में शार्लेट फ्लेयर ने असुका को हराकर उनकी विनिंग स्ट्रीक खत्म कर दी है।

ऐसी ना जा कितनी शानदार चीजें इस साल WWE में देखने को मिली। लेकिन आज हम उन तीन चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने इस साल पूरे WWE यूनिवर्स को हैरान कर दिया। तो बिना किसी देरी के एक नज़र 2018 में तीन सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली चीजों पर।

रोंडा राउज़ी की रॉयल रंबल में चौंकाने वाली वापसी

Ronda Rousey set foot in a WWE arena for the first time at this year's Royal Rumble

साल 2018 में जब पहली बार 30 विमेंस रॉयल रंबल की घोषणा हुई तो उस समय अफवाहे चलने लगी कि रोंडा राउजी यहां जीत हासिल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। 30 विमेंस रॉयल रंबल में असुका ने जीत कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

कई फैंस को लगा कि शायद रोंडा राउज़ी अभी WWE में एंट्री नहीं करेंगे लेकिन अगले ही पहले जैसे असुका रॉयल रंबल जीत कर रिंग में जश्न मना रही थीं उसी समय रोंडा राउजी ने चौंकाने वाले एंट्री करते हुए डेब्यू किया।

रोंडा राउज़ी के इस समय एंट्री करने से असुका का रॉयल रंबल जीतना थोड़ा फीका रह गया जिसके लिए फैंस ने रोंडा राउज़ी की आलोचना भी की। इसके बाद रोंडा राउज़ी ने मंडे नाइट रॉ में अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। आज रोंडा राउज़ी WWE में विमेंस डिवीजन की सबसे टॉप सुपरस्टार बन चुकी हैं।

WWE से जुड़ी सभी बड़ी खबरों को जानने के लिए यहां पर क्लिक करें।

डेनियल ब्रायन द्वारा एजे स्टाइल्स को हराकर WWE चैंपियन बनना

Bryan looks across at the supine Styles.

इसमें कोई शक नहीं है कि डेनियल ब्रायन WWE के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार हैं तो वहीं एजे स्टाइल्स कंपनी के सबसे शानदार परफॉर्मर। डेनियल ब्रायन ने इस साल के रिंग में वापसी करते कई शानदार मुकाबले दिए। चोट के कारण पिछले काफी समय से रिंग एक्शन से दूर डेनियल ब्रायन की वापसी फैंस के लिए एक यादगार पल था।

वहीं एजे स्टाइल्स ने पिछले दो सालों से WWE शानदार मुकाबले देने का जिम्मा उठा रखा है। फैंस को पूरे साल उनके शानदार मुकाबले देखने को मिले। 1 साल से भी ज्यादा समय तक WWE चैंपियन रहने वाले एजे स्टाइल्स ने कई मौको पर टाइटल डिफेंड किया।

इसी कड़ी में उनका मुकाबला टाइटल के लिए डेनियल ब्रायन के खिलाफ बुक किया गया। फैंस को उम्मीद थी कि एजे स्टाइल्स एक बार फिर WWE चैंपियनशिप का बचाव कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डेनियल ब्रायन ने एजे स्टाइल्स को लो ब्लो मारकर WWE चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

रोमन रेंस को ल्यूकीमिया

An emotional announcement from the Big Dog really shocked the fans

22 अक्टूबर 2018 को हुए मंडे नाइट रॉ में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने जब फैंस को इस बात की जानकारी दी वह ल्यूकीमिया (एक तरह का कैंसर) बीमारी से जुझ रहे हैं तो कई फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। फैंस यकीन नहीं कर पा रहे थे ऐसा कैसे हो सकता है।

रोमन रेंस ने अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह जल्द ही इस बीमारी से लड़कर वापसी करेंगे। रोमन रेंस का अपनी इस बीमारी के बारे में बताना सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाला था। रोमन रेंस की बीमारी के बारे में सुनकर कई फैंस की आंखों में आंसू थे।

बीमारी के बाद रोमन रेंस ने अपना यूनिवर्सल टाइटल छोड़कर कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। एक फैन होने के नाते हम उम्मीद करते हैं कि रोमन रेंस जल्द ही WWE रिंग में वापसी करें। WWE यूनिवर्स उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

लेखक: सिराज असलम, अनुवादक: अंकित कुमार

Quick Links