3 NXT सुपरस्टार्स जो साल 2021 के अंत तक WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं और 2 जो शायद नहीं बनेंगे 

कैरियन क्रॉस और आ शिराई
कैरियन क्रॉस और आईओ शिराई

WWE NXT लंबे समय से रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के लिए फ्यूचर स्टार्स तैयार करती हुई आ रही है और वर्तमान समय में भी यह काम जारी है। ड्रू मैकइंटायर, रोमन रेंस, केविन ओवेंस, सैथ रॉलिंस, सैमी जेन, शार्लेट फ्लेयर, साशा बैंक्स जैसे कई बड़े स्टार्स ने अपने करियर की शुरूआत NXT से ही की थी। आपको बता दें, जुलाई के महीने से WWE में लाइव ऑडियंस की वापसी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े मैच जो WWE Hell in a Cell 2021 के मैच कार्ड में शामिल किये जा सकते हैं

यही कारण है कि इस चीज को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है कि आने वाले समय में कौन-कौन से NXT स्टार्स मेन रोस्टर में दस्तक देने वाले हैं। फैंस की वापसी की खबर सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि WWE Raw और SmackDown के रोस्टर में बदलाव कर सकती है। इस वजह से कई बड़े NXT स्टार्स को मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 NXT सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो साल 2021 के अंत तक WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं और 2 जो शायद नहीं बनेंगे।

5- आईओ शिराई WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकती हैं

आईओ शिराई
आईओ शिराई

आईओ शिराई पिछले एक साल से NXT विमेंस डिवीजन का अहम हिस्सा हैं। आपको बता दें, आईओ शिराई पिछले साल NXT Takeover: इन योर हाउस इवेंट में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली को हराकर नई NXT विमेंस चैंपियन बनी थी। महीनों तक कई विमेंस स्टार्स के खिलाफ अपना टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद आईओ शिराई NXT Takeover: Stand & Deliever नाईट 1 में रेकल गोंजालेज के खिलाफ मैच में अपना टाइटल हार गई थी।

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: ब्रॉन स्ट्रोमैन को रिलीज करने का असली कारण, स्टैफनी मैकमैहन द्वारा पूर्व स्टार को थप्पड़ मारने पर डिटेल्स

इस हार के बाद से ही आईओ शिराई के मेन रोस्टर में डेब्यू करने की अफवाहें सामने आने लगी है और इस हार के बाद से आईओ शिराई NXT में केवल कुछ बैकस्टेज सैगमेंट्स के दौरान दिखाई दी थी। देखा जाए तो शिराई के लिए NXT में ज्यादा कुछ करने को रह नहीं रह गया है इसलिए जल्द ही उनका मेन रोस्टर डेब्यू हो सकता है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- ब्रोंसन रीड WWE मेन रोस्टर का हिस्सा नहीं बनेंगे

ब्रोंसन रीड
ब्रोंसन रीड

ब्रोंसन रीड ने हाल ही में एक WWE NXT के एपिसोड के दौरान हुए स्टील केज मैच में जॉनी गर्गानो को हराकर NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। देखा जाए तो रीड को अभी चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और ऐसा लग रहा है कि वह लंबे समय तक चैंपियन बने रह सकते हैं।

इस वक्त ब्रोंसन रीड के मेन रोस्टर में कदम रखने की संभावना काफी कम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रीड को अपने कैरेक्टर और पर्सनालिटी को अच्छे तरह से विकसित करने में अभी काफी समय लगने वाला है। इसके अलावा रीड NXT चैंपियनशिप जीतने के बाद ही मेन रोस्टर में कदम रखना चाहेंगे।

3- फिन बैलर की WWE मेन रोस्टर में वापसी हो सकती है

फिन बैलर
फिन बैलर

फिन बैलर ने साल 2019 में WWE मेन रोस्टर छोड़कर NXT में वापसी कर ली थी। वापसी के बाद फिन बैलर को इस ब्रांड में काफी सफलता मिली और वह अपने करियर में दूसरी बार NXT चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे। आपको बता दें, बैलर NXT Takeover: Stand & Deliever में कैरियन क्रॉस के हाथों अपना NXT टाइटल हार गए थे।

इसके बाद NXT के एक एपिसोड के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच रिमैच देखने को मिला था और इस मैच में भी बैलर की हार हुई थी। आपको बता दें, बैलर ने पिछले कुछ हफ्तों में मेन रोस्टर में वापसी करने की इच्छा जाहिर की थी। अब जबकि, इस वक्त Raw और SmackDown में बेबीफेस स्टार्स की कमी है इसलिए इस साल के अंत तक बैलर की मेन रोस्टर में वापसी हो सकती है।

2- एडम कोल शायद WWE मेन रोस्टर का हिस्सा नहीं बनेंगे

एडम कोल
एडम कोल

साल 2017 में WWE NXT में डेब्यू करने के बाद से ही एडम कोल को काफी सफलता मिली है। आपको बता दें, कोल अपने करियर के दौरान सबसे लंबे समय तक NXT चैंपियन रहने के अलावा पहले NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन, NXT टैग टीम चैंपियन और दूसरे NXT ट्रिपल क्राउन चैंपियन रह चुके हैं।

देखा जाए तो कोल के लिए इस ब्रांड में हासिल करने को ज्यादा चीजें नहीं रह गई है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कोल NXT में ही बने रहना चाहते हैं और NXT को भी उनकी काफी जरूरत है। यही कारण है कि एडम कोल इस साल शायद ही मेन रोस्टर में डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे।

1- WWE NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं

कैरियन क्रॉस
कैरियन क्रॉस

जब कैरियन क्रॉस ने साल 2020 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तो उस वक्त सामने आए रिपोर्ट में यह बताया गया था कि NXT में एक साल बिताने के बाद क्रॉस अपना मेन रोस्टर डेब्यू कर लेंगे। हालांकि, NXT में अपने 7वें मैच में कीथ ली को हराकर नए NXT चैंपियन बनने के बाद क्रॉस चोटिल हो गए।

इस वजह से उन्हें अपना टाइटल छोड़ते हुए ब्रेक पर जाना पड़ा था और इसके बाद जनवरी 2021 में उनकी वापसी हुई। वापसी के थोड़े समय बाद क्रॉस, फिन बैलर को हराकर एक बार फिर NXT चैंपियन बन गए। अब जबकि, लाइव ऑडियंस की वापसी के बाद WWE को फैंस को आकर्षित करने के लिए बड़े स्टार्स की जरूरत पड़ने वाली है, इसलिए आने वाले समय में कैरियन क्रॉस का मेन रोस्टर डेब्यू कराया जा सकता है।