WWE Crown Jewel 2024 में मिली करारी हार के बाद 3 सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ Roman Reigns का मैच हो सकता है

WWE
WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस को लगा झटका (Photo: WWE.com)

Possible Opponents Roman Reigns After Loss Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 खत्म हो गया लेकिन ये शो रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। इवेंट में रेंस ने द उसोज़ के साथ मिलकर सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा का सामना किया था। अंत में सिकोआ ने रोमन को पिन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। ये WWE यूनिवर्स के लिए चौंकाने वाला पल था। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। अब आगे की स्टोरी और ज्यादा मजेदार हो गई है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके खिलाफ अब रोमन रेंस का मैच हो सकता है।

Ad

#3 WWE Crown Jewel 2024 में सोलो सिकोआ ने किया बड़ा कारनामा

Ad

रोमन रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल करना किसी भी सुपरस्टार के लिए बड़ी बात है। सोलो सिकोआ ने सऊदी अरब की धरती पर ये उपलब्धि हासिल की है। बड़ी बात ये है कि Crown Jewel के इतिहास में रेंस को पहली बार हार का सामना करना पड़ा है।

सोलो का रोमन को पिन किए जाने से बहुत बड़े संकेत मिल चुके हैं। दोनों के बीच बहुत जल्द बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके बिल्डअप की शुरूआत Crown Jewel में कंपनी ने कर दी है। रोमन अब सीधे वन-ऑन-वन मुकाबले के लिए सिकोआ को चुनौती पेश कर सकते हैं।

#2 WWE Crown Jewel 2024 में जेकब फाटू ने दिखाई अपनी ताकत

Ad

Crown Jewel में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में सबसे ज्यादा प्रभावित जेकब फाटू ने किया। उन्होंने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई और बेबीफेस टीम की हालत खराब की। रोमन रेंस भी उनसे पार नहीं पा पाए।

रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी जेकब फाटू हो सकते हैं। ये बात लगभग तय लग रही है कि बहुत जल्द दोनों के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला देखने को मिलेगा। शायद फैंस को इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

#1 WWE Crown Jewel 2024 में सैमी ज़ेन ने की बड़ी गलती

Ad

Crown Jewel में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच के बाद भी रोमन और द उसोज़ के ऊपर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ने हमला जारी रखा था। उम्मीद के मुताबिक सैमी ज़ेन ने एंट्री की और असली ब्लडलाइन का साथ दिया।

अंत में सैमी ने गलती से रोमन रेंस को ही किक मार दी। इसके बाद रेंस हैरान नज़र आए। वहीं जिमी उसो का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। यहां से ये भी हो सकता है कि फैंस को रोमन और सैमी का मुकाबला देखने को मिले। रोमन के अगले प्रतिद्वंदी के रूप में ज़ेन सामने आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications