3 रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर्स जो WWE SmackDown में Solo Sikoa के खिलाफ Roman Reigns का साथ दे सकते हैं

WWE
क्या WWE में रोमन रेंस को इन स्टार्स का मिलेगा साथ? (Photo: WWE.com)

Real Life Bloodline Members Who Can Help Roman Reigns: WWE SmackDown में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) की ब्लडलाइन के साथ जबरदस्त राइवलरी चल रही है। जिमी उसो ने भी वापसी कर रोमन का साथ दिया। हालांकि, नंबर्स गेम के कारण अभी भी रेंस और जिमी पीछे चल रहे हैं। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने रोमन और उसो को धराशाई कर दिया। जिमी कह चुके हैं कि उन्हें मदद की जरूरत है। इस आर्टिकल में हम उन तीन रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर्स की बात करेंगे जो असली ट्राइबल चीफ का साथ दे सकते हैं।

Ad

#3 WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी कर सकते हैं कमाल

youtube-cover
Ad

देखा जाए तो सोलो सिकोआ वर्तमान और फ्यूचर जनरेशन को एकजुट करने की बजाए ब्लडलाइन को अलग करने का काम कर रहे हैं। ये एक तरह से चिंता का विषय है। ये ही चीज WWE दिग्गज रिकिशी को रोमन रेंस की मदद करने के लिए प्रेरित कर सकती है। रिकिशी रेसलिंग नहीं करेंगे लेकिन वो कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रोमन रेंस की साइड लेकर सोलो सिकोआ को रिकिशी फटकार लगा सकते हैं। किसी भी तरह से अगर हॉल ऑफ फेमर इस कहानी में आते हैं तो फिर रोमांच बढ़ जाएगा। वैसे भी रिकिशी आए दिन ब्लडलाइन की स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते रहते हैं।

#2 क्या WWE में रोमन रेंस का साथ देने के लिए ज़िला फाटू आएंगे?

youtube-cover
Ad

ज़िला फाटू अपनी खास रेसलिंग स्किल से काफी चर्चा में रहते हैं। वो कई बार WWE में डेब्यू और ब्लडलाइन स्टोरी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। फाटू कंपनी में आकर रोमन रेंस का साथ नई ब्लडलाइन के खिलाफ दे सकते हैं।

हाल ही में फाटू ने MuscleManMalcolm को अपना इंटरव्यू दिया था। वहां पर उन्होंने साफ कर दिया था कि वो रोमन को असली ट्राइबल चीफ मानते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो रेंस का साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

#1 WWE दिग्गज रोमन रेंस की साइड आ सकते हैं हिकुलियो

youtube-cover
Ad

कुछ महीने पहले खबर सामने आई थी कि हिकुलियो ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। उनके डेब्यू का इंतजार भी चल रहा है। आपको बता दें टामा टोंगा और टांगा लोआ के भाई हिकुलियो हैं। टामा और लोआ नई ब्लडलाइन का हिस्सा हैं।

हिकुलियो अपने भाइयों को ना चुनकर रोमन रेंस का साथ देने के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर कहानी में नया मोड़ आ जाएगा। WWE द्वारा इस चीज पर विचार किया जा सकता है। हिकुलियो अगर रेंस की साइड आ गए तो फिर नई ब्लडलाइन की हालत खराब हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications