WWE में Roman Reigns या Solo Sikoa? रियल लाइफ Bloodline मेंबर ने ट्राइबल चीफ का बताया नाम

WWE
WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस को मिली जीत (Photo: WWE.com)

Zilla Fatu Interesting Comment About Roman Reigns: WWE में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पिछले कुछ समय से शानदार चल रही है। इस ग्रुप की कहानी ने मेला लूट लिया है। रोमांच से भरपूर हर हफ्ते कुछ ना कुछ नए मोड़ देखने को मिलते हैं। WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने अपनी ब्लडलाइन बनाकर खुद को नया ट्राइबल चीफ नियुक्त किया। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) दावा ठोक रहे हैं कि वो ही असली ट्राइबल चीफ हैं। दोनों के बीच तगड़ी जंग चल रही है। इस बीच रियल लाइफ Bloodline मेंबर ज़िला फाटू ने रोमन और सोलो सिकोआ को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

पिछले कुछ समय से फैंस द्वारा ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ज़िला फाटू निकट भविष्य में WWE में डेब्यू कर सकते हैं। फाटू ने भी WWE में डेब्यू और ब्लडलाइन स्टोरी में शामिल होने की कई बार इच्छा जताई है। MuscleManMalcolm को हाल ही में फाटू ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कोडी रोड्स और रोमन रेंस को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की। इसके अलावा फाटू से पूछा गया कि क्या वो सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ मानते हैं। साथ ही उनसे ये भी कहा गया कि क्या वो सोलो को प्यार करते हैं। इसके जवाब में उन्होंने सीधे ना कह दिया। फाटू ने साफ कर दिया है वो रोमन को असली ट्राइबल चीफ मानते हैं। आप उनका वीडियो नीचे देख सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस ने हासिल की बड़ी जीत

हाल ही में हुए Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना किया था। ये मुकाबला बहुत शानदार रहा। रोमन लंबे समय बाद इन-रिंग एक्शन में दिखाई दिए। साथ ही साथ कोडी और रोमन भी पहली बार साथ काम करते हुए दिखे। मैच में जिमी उसो ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया। उनकी वजह से रोमन और कोडी को शानदार जीत मिली। मुकाबले के बाद द रॉक ने भी एंट्री की। उन्हें देखकर सभी चौंक गए। अब सभी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि WWE में उनका अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications