WWE में Roman Reigns ने 182 दिनों बाद जीता पहला मैच, जोरदार स्पीयर के साथ सूखा किया खत्म

WWE
WWE Bad Blood में रोमन रेंस ने सूखा किया खत्म (Photo: WWE.com)

Roman Reigns First win after WrestleMania XL: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने लंबे समय बाद पहला मैच लड़ा। बैड ब्लड (Bad Blood 2024) में रेंस ने कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना किया। इस मैच में रेंस और रोड्स ने जीत दर्ज की। इसी के साथ रेंस ने 182 दिनों बाद पहला मैच जीतते हुए अपना सूखा समाप्त किया।

Ad
Ad

WrestleMania XL के नाईट 1 और नाईट 2 में रोमन रेंस लड़ते हुए दिखाई दिए थे। नाईट 1 में रेंस ने द रॉक के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया था। इसके बाद नाईट 2 के मेन इवेंट में रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ ब्लडलाइन रूल्स मैच में हार गए थे। इस हार के साथ ही रेंस ने कंपनी से ब्रेक ले लिया था और वो सीधे SummerSlam 2024 में वापस आए थे।

Bad Blood में वापसी के बाद रेंस का पहला मैच था। यह एक अच्छा मैच था, जिसमें उन्हें और रोड्स को नई ब्लडलाइन से कड़ी टक्कर मिली। अंत में जिमी उसो की वापसी का फायदा रोमन रेंस को हुआ। जिमी ने टोंगा ब्रदर्स पर सुपरकिक लगाई और इसी वजह से सोलो सिकोआ का ध्यान उन्हीं के ऊपर था। रेंस ने फिर सोलो पर जोरदार स्पीयर लगाया और फिर उन्हें पिन करते हुए यह मैच अपने नाम किया। 182 दिनों बाद रेंस ने ना सिर्फ पहला मैच जीता, बल्कि 6 महीनों का सूखा भी खत्म किया।

WWE Bad Blood 2024 में हुआ रोमन रेंस और जिमी उसो का रीयूनियन

जिमी उसो की वापसी WWE Bad Blood में चर्चा का विषय बनी। रोमन रेंस की जीत के बाद जिमी उसो ने रिंग में एंट्री की और आखिरकार फैंस को उनका और रेंस का रीयूियन देखने को मिला। दोनों काफी ज्यादा भावुक हो गए थे और उन्हें गले मिलते हुए भी देखा गया। यह दोनों जब बैकस्टेज जा रहे थे तभी नई ब्लडलाइन ने कोडी रोड्स पर अटैक भी किया था। रोमन और जिमी ने कोडी की मदद की, इन दोनों ने ब्लडलाइन को भगाने का काम किया। इसके बाद द रॉक का भी शॉकिंग रिटर्न देखने को मिला और एंट्रैंस रैंप से स्टेयरडाउन करने के बाद वो वहां से चले गए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications