3 कारण क्यों WWE Crown Jewel 2023 में Brock Lesnar की कमी खलेगी

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को फैंस बहुत पसंद करते हैं
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को फैंस बहुत पसंद करते हैं

Brock Lesnar: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) कंपनी का अगला इवेंट है। इस शो के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। शो में जॉन सीना (John Cena) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के नज़र आने की खबरें सामने आई हैं। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) संभावित तौर पर इवेंट को मिस कर सकते हैं।

अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है और बताया जा रहा है कि कंपनी के पास उनके लिए प्लान्स नहीं हैं। ब्रॉक लैसनर की कमी जरूर शो में खलेगी। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों ब्रॉक लैसनर की Crown Jewel 2023 में गैरमौजूदगी के कारण कमी जरूर खलने वाली है।

3- WWE दिग्गज Brock Lesnar के रहते नॉन-टाइटल मैचों का प्रभाव बढ़ जाता है

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर के पास जबरदस्त स्टार पावर है। साफ तौर पर द बीस्ट अब उस लेवल पर पहुंच गए हैं, जहां उन्हें अपने मैच को महत्वपूर्ण बनाने के लिए चैंपियनशिप की कोई जरूरत नहीं है। ब्रॉक ने पिछले कुछ समय में लगातार नॉन-टाइटल स्टोरीलाइंस में रहते हुए प्रभावित किया है। उनके सिंगल्स मैच भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हैं।

Crown Jewel में कुछ टाइटल मैच देखने को मिलेंगे। इसके अलावा WWE कुछ सिंगल्स मैचों का भी आयोजन करेगा। अगर ब्रॉक लैसनर उपलब्ध रहते, तो उनके नॉन-टाइटल मैच का प्रभाव बढ़ता। कुल मिलाकर WWE अपने इवेंट को ज्यादा रोचक बना पाता। लैसनर बड़े शो में संभावित तौर पर नज़र नहीं आएंगे और ऐसे में उनकी कमी जरूर खलने वाली है।

2- ब्रॉक लैसनर लगातार सऊदी अरब के शोज़ में नज़र आए हैं

youtube-cover

WWE पिछले कुछ सालों से सऊदी अरब में शोज़ का आयोजन कर रहा है। इस देश में शोज़ के द्वारा WWE को पैसों के मामले में तगड़ा फायदा होता है। इसी वजह से अंडरटेकर, गोल्डबर्ग, केन, शॉन माइकल्स, जॉन सीना और ट्रिपल एच समेत कई दिग्गज सऊदी अरब के शोज़ का हिस्सा बने हैं। ब्रॉक लैसनर ने अभी तक एक भी सऊदी अरब का प्रीमियम लाइव इवेंट मिस नहीं किया है।

Crown Jewel 2023 पहला मौका होगा, जब द बीस्ट नज़र नहीं आएंगे। देखा जाए तो यह काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। ब्रॉक के नाम लगातार शोज़ में नज़र आने का कीर्तिमान था और अब यह टूटने वाला है। देखा जाए तो WWE को इस मामले में जरूर नुकसान होगा।

1- ब्रॉक लैसनर के कारण ज्यादा फैंस आकर्षित होते हैं

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर ने अपने खतरनाक रेसलिंग स्टाइल के कारण ढेरों फैंस बनाए हैं। वो जब भी रिंग में आते हैं, फैंस उन्हें देखने के लिए उत्साहित हो जाते हैं। लैसनर के पास लोगों को शो की ओर आकर्षित करने का टैलेंट है। ब्रॉक के कारण WWE को इवेंट्स और व्यूअरशिप के मामले में फायदा होता है। द बीस्ट को इसी वजह से लगातार शो में बुक किया जाता है।

अब Crown Jewel 2023 में ब्रॉक संभावित तौर पर नज़र नहीं आएंगे और इसी वजह से उनकी कमी शो में खलेगी। फैंस को उन्हें बड़े शोज़ में देखने की आदत है और अब लैसनर का नज़र नहीं आना WWE के लिए नुकसान का कारण बन सकता है। अभी Crown Jewel 2023 इवेंट के आयोजन में समय है और कंपनी लगातार प्लान्स में बदलाव करता है। आने वाले समय में लैसनर की वापसी जरूर संभव है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now