3 कारण क्यों कोडी रोड्स ने SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की 

WWE SummerSlam 2024, Roman Reigns, Cody Rhodes, Solo Sikoa,
क्या रोमन रेंस देंगे कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच की चुनौती? (Photo: WWE.com)

Reasons Cody Rhodes Defeated Solo Sikoa At Summerslam: WWE SummerSlam 2024 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। इस साल समरस्लैम के मेन इवेंट में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने सोलो सिकोआ को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। इस मुकाबले के दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया।

देखा जाए तो हार के साथ ही सोलो का नया अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनने का दावा गलत साबित हुआ। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों कोडी रोड्स ने SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की।

3- सोलो सिकोआ अभी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने के लिए तैयार नहीं थे

WWE सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ बनने के बाद से ही बड़ा पुश दे रही है। सोलो को Money in the Bank में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में कोडी रोड्स को पिन करने के लिए भी बुक किया गया था। हालांकि, सिकोआ अभी तक वर्ल्ड चैंपियन बनने के स्तर पर पहुंच नहीं पाए हैं।

फैंस भी उनके चैंपियन बनने के खिलाफ थे। शायद यही कारण है कि कोडी रोड्स SummerSlam में ट्राइबल चीफ को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन करने में कामयाब रहे। देखा जाए तो सोलो सिकोआ को टॉप स्टार के रूप में लॉन्ग टर्म बुकिंग देने के बाद ही चैंपियन बनाना सही रहेगा।

2- कोडी रोड्स इतनी जल्दी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारना डिजर्व नहीं करते हैं

जब रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने हुए थे तो उनसे यह टाइटल वापस लेना नामुमिकन लगने लगा था। कंपनी ने उस वक्त कोडी रोड्स को रोमन के टक्कर के चैलेंजर के रूप में तैयार करने में काफी मेहनत की। इसके बाद कोडी WrestleMania XL में दिग्गजों की मदद से रेंस की बादशाहत खत्म करने में कामयाब रहे।

देखा जाए तो अमेरिकन नाईटमेयर को अभी चैंपियन बने हुए केवल 118 दिन हुए हैं और वो इतनी जल्दी टाइटल हारना डिजर्व नहीं करते थे। इससे WWE की उनपर की गई मेहनत बेकार चली जाती। शायद यही कारण है कि उन्हें SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रिटेन करने के लिए बुक किया गया।

1- कोडी रोड्स को सोलो सिकोआ के रोमन रेंस के साथ दुश्मनी करने का WWE SummerSlam में फायदा मिला

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी का बड़ा कारण सोलो सिकोआ हैं। देखा जाए तो सोलो काफी समय से रोमन पर तंज कसते हुए उन्हें ललकार रहे थे। सिकोआ ने ऐसा करके खुद अपना ही नुकसान कर लिया।

बता दें, रेंस ने इस साल SummerSlam में वापसी के बाद सोलो सिकोआ को सुपरमैन पंच हिट करने के बाद उन्हें स्पीयर लगा दिया। इसके बाद कोडी रोड्स ने सोलो को क्रॉस रोड्स देकर पिन करते हुए मैच जीता लिया। यह कहना गलत नहीं होगा कि अमेरिकन नाईटमेयर को सिकोआ के रोमन रेंस के साथ दुश्मनी करने का फायदा मिला है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications