3 कारण क्यों Damian Priest को WWE SummerSlam 2023 में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर देना चाहिए

Ujjaval
WWE SummerSlam 2023 खास बन सकता है
WWE SummerSlam 2023 खास बन सकता है

Damian Priest: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। कुछ हफ्तों बाद यह शो देखने को मिलेगा। इस इवेंट में डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) एक अहम किरदार निभा सकते हैं। उनके पास मनी इन द बैंक (Money in the Bank) कॉन्ट्रैक्ट है। वो इस ब्रीफकेस को कभी भी कैश-इन कर सकते हैं।

वो संभावित तौर पर SummerSlam में सैथ रॉलिंस और फिन बैलर के बीच होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में अपने कॉन्ट्रैक्ट को दांव पर लगा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों डेमियन प्रीस्ट को SummerSlam 2023 में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करना चाहिए।

3- Money in the Bank कैश-इन को WWE SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में खास बनाने के लिए Damian Priest बड़ा कदम उठा सकते हैं

Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट का कद पिछले कुछ सालों में काफी गिर गया है। फैंस को यादगार कैश-इन देखने को नहीं मिले हैं और कई बार विजेताओं को लेकर WWE ने गलती की है। अब डेमियन प्रीस्ट के पास ब्रीफकेस है और फैंस के हिसाब से वो एक अच्छे विजेता हैं।

अब अगर उन्हें अपने कैश-इन को खास बनाना है, तो उन्हें किसी बड़े शो में ही इस ब्रीफकेस को दांव पर लगाना होगा। SummerSlam असल में WWE का दूसरा सबसे बड़ा शो है और ऐसे में यहां डेमियन प्रीस्ट अगर अपने Money in the Bank ब्रीफकेस को कैश-इन करते हैं, तो यह चीज़ यादगार साबित हो जाएगी।

2- फिन बैलर के साथ दिक्कतें बढ़ जाएंगी

फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच दुश्मनी चल रही है। फिन साफ तौर पर इस समय सैथ से वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल लेने की कोशिश में लगे हुए हैं। दूसरी ओर डेमियन प्रीस्ट के पास Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है। इसी वजह से फिन का भरोसा डेमियन पर उतना ज्यादा नहीं है।

Money in the Bank 2023 में डेमियन के कारण ही फिन बैलर का ध्यान भटका था। इसी वजह से वो टाइटल मैच हार गए थे। अब बैलर को दूसरा मौका मिला है और डेमियन ने वादा किया है कि वो फिन बैलर की दुश्मनी में दखल नहीं देंगे। ऐसे में अगर डेमियन प्रीस्ट SummerSlam में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के दौरान या बाद में कॉन्ट्रैक्ट दांव पर लगाते हैं, तो फिन के साथ उनकी अनबन बढ़ सकती है। यह स्टोरीलाइन के हिसाब से अच्छा निर्णय रहेगा।

1- सैथ रॉलिंस के टाइटल रन का अंत करने के लिए डेमियन प्रीस्ट अच्छा विकल्प रहेंगे

रोमन रेंस ने काफी समय से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने पास होल्ड किया हुआ है। दूसरी ओर सैथ रॉलिंस के पास कुछ महीनों पहले इंट्रोड्यूस की गई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है। अगर WWE को इस टाइटल को खास बनाना है, तो उन्हें लगातार चैंपियंस बदलने होंगे।

इससे WWE की स्टोरीलाइंस फ्रेश महसूस होंगी। सैथ रॉलिंस से चैंपियनशिप लेने के लिए डेमियन प्रीस्ट अच्छा विकल्प रहेंगे। प्रीस्ट ने खुद को एक टॉप स्टार के रूप में साबित किया है। ऐसे में SummerSlam 2023 में प्रीस्ट को अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट दांव पर लगाकर नया चैंपियन बनना चाहिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now