3 कारण क्यों डेनियल ब्रायन को WWE WrestleMania में नया यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए और 2 क्यों उन्हें नहीं बनना चाहिए

WWE
WWE

रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ऐज (Edge) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। WrestleMania नाईट 2 के मेन इवेंट में इन तीनों सुपरस्टार्स का ट्रिपल थ्रेट चैंपियनशिप मैच होने वाला है। हर कोई इस मैच लिए उत्साहित है।

ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WrestleMania 37 में बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर के WWE चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

हर एक फैन अलग-अलग सुपरस्टार्स को इस मैच में जीतते हुए देखना चाहता है। कुछ ऐसे कारण है जिनसे लगता है कि डेनियल ब्रायन को यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत जाना चाहिए। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी कर है जिनसे लगता है कि उन्हें इस इवेंट में चैंपियन नहीं बनना चाहिए। इसलिए हम 3 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से डेनियल ब्रायन को जीत मिलनी चाहिए और 2 क्यों उनकी हार होना चाहिए।

3- जीतना चाहिए: डेनियल ब्रायन कभी यूनिवर्सल चैंपियन नहीं बने हैं और WrestleMania 37 में उनके पास मौका होगा

डेनियल ब्रायन ने अपने WWE करियर में कई सारी चैंपियनशिप जीती हुई है। वो WWE चैंपियनशिप के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। इसके अलावा दिग्गज ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत हुई है। इसके अलावा वो केन और रोवन के साथ मिलकर टैग टीम टाइटल्स भी जीते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WrestleMania 37 में रोमन रेंस vs ऐज vs डेनियल ब्रायन के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

इसके बावजूद डेनियल ब्रायन ने अबतक अपने करियर में यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं जीती हैं। उन्होंने कई बार इस टाइटल के लिए चैलेंज किया है और मैच लड़ा है। इसके बावजूद उन्हें जीत नहीं मिली हैं। उनके WWE करियर में ये ही एक ऐसा मुख्य टाइटल है जो उन्होंने कभी नहीं जीता है। ऐसे में अब WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में डेनियल ब्रायन को मौका मिला है। ऐसे में वो यहां सबको चौंका सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- नहीं जीतना चाहिए: ऐज ने Royal Rumble जीता है और उन्हें पहले मौका दिया जाना चाहिए

ऐज का WrestleMania 37 से पहले कैरेक्टर में बदलाव दिखा है। दरअसल, उन्होंने Royal Rumble जीता था। इसके बाद रोमन रेंस के खिलाफ उनका सिंगल्स मैच तय हुआ था। खैर, डेनियल ब्रायन ने बाद में मैच के अंदर जगह बनाई थी। डेनियल ब्रायन इस मैच के अंदर बाद जुड़े थे।

ऐसे में अगर ऐज की जगह ब्रायन को जीत मिलती हैं तो शायद ये ऐज और उनके प्रशंसकों के लिए गलत निर्णय रहेगा। ऐसे में अगर WrestleMania में WWE टाइटल चेंज करने का सोच रहा है तो डेनियल ब्रायन के बजाय ऐज को बड़े इवेंट में नया यूनिवर्सल चैंपियन बनने का मौका मिलना चाहिए।

2- जीतना चाहिए: डेनियल ब्रायन बतौर बेबीफेस WrestleMania में काफी अच्छा मोमेंट बना सकते हैं

डेनियल ब्रायन इस पूरी स्टोरीलाइन में बेबीफेस के रूप में दिखाई दिए हैं। उन्होंने अपने कठोर परिश्रम और जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से WrestleMania 37 के मेन इवेंट में जगह बनाई है। WrestleMania में अक्सर बेबीफेस सुपरस्टार्स को जीत मिलती हैं और उनके लिए खास पल बनाया जाता है।

इस स्टोरीलाइन में रोमन रेंस हील है और ऐज भी उसी दिशा में धीरे-धीरे जा रहे हैं। ऐसे में डेनियल ब्रायन को WrestleMania में जीत दिलाकर WWE यादगार पल बना सकता है। पिछले कुछ सालों में कोफी किंग्सटन, सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच ने WrestleMania में बेबीफेस के रूप में टाइटल जीतकर खास पल बनाए हैं। डेनियल ब्रायन भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं।

1- नहीं जीतना चाहिए: रोमन रेंस का मोमेंटम खराब होगा

रोमन रेंस ने अबतक यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में काफी अच्छा काम किया है। इसके बावजूद अब रोमन के सामने WrestleMania 37 में टाइटल रिटेन करने की बड़ी चुनौती रहने वाली हैं। खैर, उनके सामने ऐज और डेनियल ब्रायन के रूप में बड़ी चुनौती है। खैर, रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे चर्चित सुपरस्टार है।

ऐसे में अगर उनकी WrestleMania में हार होगी तो उनका नाम खराब होगा। साथ ही फैंस की उनमें से रूचि कम हो जाएगी। ऐसे में अगर डेनियल ब्रायन चैंपियन बनते हैं तो रोमन रेंस समेत WWE को भविष्य में नुकसान झेलना पड़ सकता है। WWE को इसके चलते टाइटल चेंज नहीं करना चाहिए।

1- जीतना चाहिए: डेनियल ब्रायन काफी समय से चैंपियनशिप नहीं जीते हैं

डेनियल ब्रायन ने काफी समय से वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती हैं। दरअसल, उन्होंने अंतिम बार नवंबर 2018 में एजे स्टाइल्स को हराकर SmackDown के एपिसोड WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद वो 145 दिनों तक चैंपियन रहे थे। इसके बावजूद ब्रायन ने WrestleMania 35 में टाइटल हारा था।

अब लगभग ढाई साल हो गए हैं लेकिन डेनियल ब्रायन ने कोई भी वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती हैं। इस बीच उन्हें चैंपियनशिप के लिए मौके मिले हैं। खैर, वो सफल नहीं हुए हैं। अब WrestleMania में उनके पास एक बड़े मैच में लड़ने और यहां पर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने का मौका रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:- 4 चीज़ें जो रोमन रेंस ने WrestleMania में की है लेकिन जॉन सीना कभी नहीं कर पाए

Quick Links