3 कारण क्यों Drew Mcintyre को WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को नया कॉन्ट्रैक्ट साइन जरूर करना चाहिए
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को नया कॉन्ट्रैक्ट साइन जरूर करना चाहिए

Drew Mcintyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) अभी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। मैकइंटायर के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कुछ महीनों से काफी बातें हो रही थी। ड्रू का कॉन्ट्रैक्ट 2024 में खत्म होने वाला है और उन्होंने अभी तक नई डील साइन नहीं की है।

Ad

ड्रू मैकइंटायर के भविष्य को लेकर अभी चीज़ें क्लियर नहीं हैं। कुछ कारणों से लगता है कि स्कॉटिश स्टार को WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट जरूर साइन करना चाहिए।

3- WWE दिग्गज Drew Mcintyre को कंपनी की ओर से लगातार टीवी टाइम मिल रहा है

Ad

WWE WrestleMania 39 प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद ड्रू मैकइंटायर ब्रेक पर चले गए थे और इसी बीच उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल थे। मैकइंटायर ने सीधा Money in the Bank 2023 में वापसी की। इसके बाद उनकी बुकिंग उतनी ज्यादा खास नहीं थी और उन्हें टीवी टाइम भी उतना ज्यादा नहीं मिल रहा था।

WWE अब उन्हें लगातार शोज़ में ला रहा है। वो WWE Raw के साप्ताहिक एपिसोड्स का हिस्सा बन रहे हैं और उन्हें पर्याप्त समय दिया जा रहा है। मैकइंटायर को इसी चीज़ को देखते हुए अब WWE के साथ अपनी एक नई शुरुआत जरूर करनी चाहिए। यह फैसला उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

2- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर की बुकिंग लगातार बढ़िया तरह से हो रही है

Ad

WWE द्वारा ड्रू मैकइंटायर की बुकिंग में पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा सुधार आया है। जे उसो के Raw में आने के बाद से मैकइंटायर के स्वभाव में बड़ा बदलाव हुआ और उनका हील टर्न देखने को मिला। WWE ने उनके हील टर्न का स्टोरीलाइन एंगल काफी सोच-समझकर प्लान किया और इसी कारण यह चीज़ सफल साबित हुई।

'स्कॉटिश स्टार' ड्रू मैकइंटायर को इसके बाद से ताकतवर दिखाया जा रहा है और उनकी बुकिंग में सुधार साफ तौर पर नज़र आ रहा है। वो अभी मेन इवेंट स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं और लगातार मुकाबलों में जीत भी दर्ज करते जा रहे हैं। मैकइंटायर को भी यह चीज़ समझ आ रही होगी और इसी के चलते उन्हें अब WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए।

1- ड्रू मैकइंटायर WWE Raw का मुख्य आकर्षक बन गए हैं

Ad

ड्रू मैकइंटायर के हील टर्न की सफलता इस बात से पता चलती है कि उनकी बुकिंग काफी ज्यादा बेहतर हो गई। अब वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसी कारण वो लगातार शोज़ का मुख्य आकर्षक बन रहे हैं। पहले मैकइंटायर को लेकर उतनी हाइप नहीं थी लेकिन अब चीज़ें बदल गई हैं।

फैंस हर हफ्ते देखना चाहते हैं कि स्कॉटिश स्टार का अगला कदम क्या रहने वाला है। उन्हें दर्शकों से अच्छा रिएक्शन भी मिल रहा है और इसी के चलते ड्रू मैकइंटायर को देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित दिखते हैं। मैकइंटायर को WWE ने आकर्षक का मुख्य केंद्र बनाया है और इसी के चलते उन्हें प्रमोशन के साथ बने रहना चाहिए। उन्हें आगे जाकर इस बड़े फैसले से काफी फायदा मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications