3 कारणों से Drew Mcintyre ने WWE Raw में सबको चौंका कर हील टर्न लिया

drew mcintyre heel turn raw
WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर द्वारा हील टर्न लेने के कारण

Drew Mcintyre: ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) का कैरेक्टर पिछले कई महीनों से आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। उम्मीद की जा रही थी कि वो बहुत जल्द विलन बन सकते हैं और रॉ (Raw) में इस हफ्ते उन्होंने रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के साथ हाथ मिलाकर उन उम्मीदों को सच का रूप दे दिया है।

Ad

इससे संकेत मिले हैं कि मैकइंटायर बहुत जल्द Raw के बहुत बड़े बेबीफेस के रूप में उभर कर सामने आने वाले हैं। इस आर्टिकल में आइए उन 3 कारणों के बारे में जानते हैं जिनसे WWE ने Drew Mcintyre को हील टर्न देने का फैसला लिया है।

#)WWE में Drew Mcintyre को किरदार में बदलाव की सख्त जरूरत थी

Ad

ड्रू मैकइंटायर वही सुपरस्टार हैं जिन्होंने COVID-19 महामारी के समय WWE को कठिन समय को पार करने में मदद की थी। वो उस समय कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता उनका किरदार फीका पड़ता जा रहा था। मैकइंटायर एक तगड़े और बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर हैं और कहीं ना कहीं उनके बेबीफेस किरदार से फैंस ऊबते जा रहे थे।

ऐसे में उन्हें विलन बनने की सख्त जरूरत थी। सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में भी उन्हें किसी मॉन्स्टर रेसलर के रूप में पेश किया गया था, जिन्हें अपनी जगह से हिला पाना भी काफी मुश्किल काम प्रतीत हो रहा था। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि उनका ये तगड़ा होना उन्हें बहुत बड़े विलन के रूप में पेश कर रहा होगा, जो अपनी ताकत के दम पर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को धराशाई कर सकते हैं।

#)वो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहते हैं

Ad

WWE Crown Jewel 2023 में सैथ रॉलिंस ने Drew Mcintyre को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। वहीं इस हफ्ते Raw की बात करें तो मैकइंटायर का मेन इवेंट में हील टर्न लेने से पहले बैकस्टेज सैथ रॉलिंस से सामना हुआ, जहां उन्होंने दोबारा रॉलिंस को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने की बात कही थी।

मैकइंटायर कई बार कह चुके हैं कि वो 3 साल पहले खाली एरीना में चैंपियनशिप जीतने से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए अब लोगों से खचाखच बहरे स्टेडियम में टाइटल जीतकर इतिहास रचना चाहते हैं। अब रेड ब्रांड में उनका रॉलिंस को दोबारा चैलेंज करना संकेत दे रहा है कि वो इस बार द जजमेंट डे की मदद से अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

#)हील बनने के बाद WWE Raw में कई टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन शुरू कर पाएंगे ड्रू मैकइंटायर

Ad

आपको याद दिला दें कि बेबीफेस किरदार में Drew Mcintyre संघर्ष कर रहे थे। इसी साल की बात करें तो उन्हें WrestleMania 38, SummerSlam 2023 और अब Crown Jewel 2023 में भी हार झेलनी पड़ी थी। उन्हें लगातार बड़े मैचों में हार मिल रही थी, लेकिन अब किरदार में बदलाव होने के बाद वो अपनी किस्मत को बदल सकते हैं।

Raw में ऐसे कई बेबीफेस सुपरस्टार्स हैं, जो मैकइंटायर के कठिन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं। जे उसो के Raw में आने के बाद मैकइंटायर लगातार आपत्ति जताते रहे हैं। वहीं इस समय उनकी दुश्मनी सैथ रॉलिंस से चल रही है। इसके अलावा सैमी ज़ेन या कोडी रोड्स के साथ भी उनकी दुश्मनी दिलचस्प रह सकती है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications