WWE: WWE ने पिछले महीने बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय सुपरस्टार्स वीर महान (Veer Mahaan), सांगा (Sanga) और जिंदर महल को रिलीज कर दिया था। देखा जाए तो यह काफी चौंकाने वाला फैसला था। ये तीनों सुपरस्टार्स दूसरी कंपनी जॉइन करने के लिए नो कम्पीट क्लॉज खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।ऐसा लग रहा है कि इन तीनों ने पहले ही रेसलिंग में अपने फ्यूचर को लेकर प्लान बना लिया है और संभव कि पूर्व इंडस शेर मेंबर्स साथ काम करना जारी रख सकते हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि भारतीय सुपरस्टार्स आने वाले समय में किस रेसलिंग कंपनी को जॉइन करने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों भारतीय सुपरस्टार्स को WWE के बाहर बड़ी सफलता मिल सकती है।3- दूसरे प्रमोशंस भारतीय फैंस को आकर्षित करने के लिए पूर्व WWE सुपरस्टार्स को तगड़ा पुश दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postभारत में WWE देखने वाले दर्शकों की संख्या काफी ज्यादा है। हालांकि, WWE भारत से व्यूअरशिप पाने के लिए भारतीय सुपरस्टार्स पर निर्भर नहीं थी। देखा जाए तो भारत में रोमन रेंस, ड्रू मैकइंटायर, सीएम पंक जैसे बड़े सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है और अधिकतर फैंस इन्हीं सुपरस्टार्स की वजह से WWE देखते थे।हालांकि, दुनिया के बाकी रेसलिंग शोज को देखने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या काफी कम है। यही कारण है कि भारतीय सुपरस्टार्स जिस रेसलिंग कंपनी को भी जॉइन करते हैं तो वो कंपनी भारत के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए पूर्व इंडस शेर मेंबर्स को तगड़ा पुश दे सकती है। इस वजह से भारतीय सुपरस्टार्स के WWE के बाहर सफलता हासिल करने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।2- पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार्स की कद-काठी काफी अच्छी है View this post on Instagram Instagram Postजिंदर महल, वीर महान और सांगा तीनों ही तगड़ी फिजिक के मालिक है। इन तीनों सुपरस्टार्स के पास WWE के सबसे डॉमिनेंट फैक्शन में से एक बनने की क्षमता थी। हालांकि, WWE ने इस फैक्शन को बड़ा पुश देने की कोशिश भी नहीं की।यही कारण है कि भारतीय सुपरस्टार्स NXT के साथ-साथ मेन रोस्टर में भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। हालांकि, इस बात की काफी संभावना है कि दूसरे प्रमोशंस भारतीय सुपरस्टार्स की तगड़ी फिजिक को देखते हुए उन्हें ताकतवर दिखा सकती है। देखा जाए तो पूर्व इंडस शेर मेंबर्स ने अपनी इन-रिंग स्किल्स को भी बेहतर किया है। यही कारण है कि भारतीय सुपरस्टार्स उस रेसलिंग कंपनी में काफी जल्दी टॉप तक का सफर तय कर सकते हैं।1- भारतीय सुपरस्टार्स को WWE के बाहर दूसरे प्रमोशंस में क्रिएटिव फ्रीडम मिल सकता है View this post on Instagram Instagram Postयह कहना गलत नहीं होगा कि WWE ने इंडस शेर को रिलीज करने से पहले जॉबर टीम की तरह बुक करना शुरू कर दिया था और ये सुपरस्टार्स अपनी बुकिंग से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। देखा जाए तो WWE के बाहर रेसलिंग प्रमोशंस की कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि भारतीय सुपरस्टार्स WWE में की गई गलती को ना दोहराते हुए एक ऐसी कंपनी जॉइन कर सकते हैं जिसमें उन्हें ज्यादा-से-ज्यादा क्रिएटिव फ्रीडम मिले।क्रिएटिव फ्रीडम मिलने की वजह से भारतीय सुपरस्टार्स अपनी पसंद के स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। यही नहीं, ये स्टार्स अपने कैरेक्टर को काफी सावधानी से चुन सकते हैं। इस स्थिति में भारतीय सुपरस्टार्स काफी कम समय में फैंस के बीच लोकप्रिय हो सकते हैं।