3 कारण क्यों Jacob Fatu अगले WWE SmackDown में Solo Sikoa को धोखा दे सकते हैं

Ujjaval
जेकब फाटू क्या सोलो सिकोआ को देंगे धोखा? (Photo: WWE.com)
जेकब फाटू क्या सोलो सिकोआ को देंगे धोखा? (Photo: WWE.com)

Reasons Jacob Fatu Can Betray Solo Sikoa: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने चौंकाने वापसी की। फैंस उन्हें काफी समय से मिस कर रहे थे। सोलो सिकोआ के साथी जेकब फाटू और टामा टोंगा इतने हफ्तों से अकेले ही नज़र आ रहे थे। जेकब और सोलो के बीच पहले दरार देखने को मिली थी और अब लग रहा है कि दोनों अलग हो सकते हैं। कुछ कारणों से लगता है कि जेकब फाटू, सोलो सिकोआ के खिलाफ जाने का मन बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों SmackDown के अगले एपिसोड में जेकब फाटू द्वारा सोलो सिकोआ को धोखा मिल सकता है।

Ad

3- WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने नए ब्लडलाइन को जीत नहीं दिलाई

Ad

सोलो सिकोआ ने SmackDown के अंत में वापसी करके कोडी रोड्स पर हमला किया। असल में मेन इवेंट में जे उसो और कोडी रोड्स ने टीम बनाकर जेकब फाटू और टामा टोंगा पर हमला किया था। इस मुकाबले में रोड्स और जे की जीत देखने को मिली। इसके बाद सोलो ने एंट्री की और WWE चैंपियन को निशाना बनाया। यह बात फैंस को सरप्राइज कर गई और नए ब्लडलाइन के सदस्य भी हैरान रह गए होंगे।

जेकब फाटू को यह बात पसंद नहीं आई होगी कि उनकी हार के बाद सोलो सिकोआ ने वापसी की। फाटू को यह लग सकता है कि अगर सोलो एरीना में मौजूद थे, तो मैच के दौरान उनकी मदद कर सकते थे लेकिन उन्होंने नए ब्लडलाइन मेंबर्स की हार का इंतजार किया। इसी वजह से जेकब को गुस्सा आ सकता है और वो अगले SmackDown में सोलो को कंफ्रंट करते हुए उन्हें धोखा दे सकते हैं।

2- WWE स्टार सोलो सिकोआ ने जेकब फाटू के हाथ से मौका छीन लिया

Ad

WWE SmackDown में एपिसोड में जब जे उसो और कोडी रोड्स आपस में बातचीत कर रहे थे, तब उनके सैगमेंट में जेकब फाटू और टामा टोंगा ने दखल दिया था इसी बीच जेकब फाटू ने कहा था कि जे नहीं, बल्कि वो परिवार में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को वापस लेकर आएंगे। इसके बाद लगा था कि शायद दोनों के बीच कोई मैच देखने को मिलेगा लेकिन सोलो सिकोआ ने चीजों को बदल दिया।

सोलो सिकोआ ने SmackDown के अंत में आकर कोडी रोड्स पर हमला कर दिया। अब इन दोनों के बीच मैच देखने को मिल सकता है। यह चीज जेकब को पसंद नहीं आई होगी, क्योंकि वो टाइटल मैच पाने के करीब थे और अब सोलो को यह मौका मिल सकता है। इसी वजह से सिकोआ को जेकब SmackDown के अगले एपिसोड में धोखा दे सकते हैं और अपना गुस्सा निकाल सकते हैं। पहले भी सोलो ने जेकब से एक बार टाइटल मैच पाने का मौका छीना था।

1- WWE स्टार सोलो सिकोआ बिना बताए अपने साथियों को छोड़कर चल गए थे

Ad

सोलो सिकोआ को Raw Netflix डेब्यू शो में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जेकब फाटू और टामा टोंगा वफादारी दिखाते हुए उनकी मदद करने भी आए लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा। इसके बाद सोलो सिकोआ एकदम चुप हो गए। वो अगले SmackDown में नज़र नहीं आए और बीच में एक शो का हिस्सा बने लेकिन अपने साथियों को रिंग में अकेला छोड़कर चले गए।

यह देखकर जेकब फाटू और टामा टोंगा बेहद हैरान थे। इसके बाद से फाटू और टोंगा अपने हिसाब से ही काम कर रहे हैं। साफ तौर पर उन्हें यह बात पसंद नहीं आई होगी कि सोलो सिकोआ ने उनसे तक बात नहीं की और उन्हें खराब समय में अकेला छोड़कर चले गए। इसी वजह से अब जेकब, सोलो के खिलाफ जा सकते हैं और उन्हें धोखा देकर अलग हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications