3 कारण क्यों John Cena और Solo Sikoa के बीच WWE Crown Jewel 2023 में मैच होना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज जॉन सीना और सोलो सिकोआ का मैच होना चाहिए
WWE दिग्गज जॉन सीना और सोलो सिकोआ का मैच होना चाहिए

John Cena & Solo Sikoa: WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) ने हाल ही में फास्टलेन (Fastlane 2023) में मैच लड़ा था। अब बताया जा रहा है कि वो क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में भी इन-रिंग एक्शन में नज़र आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका मैच यहां सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) से हो सकता है।

Ad

दोनों ही स्टार्स को आमने-सामने देखना खास रहेगा। कुछ कारणों से पता चलता है कि आखिर क्यों जॉन सीना और सोलो सिकोआ के बीच मैच प्लान किया जा रहा है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों जॉन सीना और सोलो सिकोआ के बीच Crown Jewel में मैच होना चाहिए।

3- WWE दिग्गज John Cena के साथ काम करके Solo Sikoa को फायदा होगा

Ad

सोलो सिकोआ ने पिछले साल Clash at the Castle 2022 में डेब्यू करने के बाद से लगातार प्रभावित किया है। फैंस को उनका खतरनाक अंदाज पसंद आता है। वो ज्यादातर रोमन रेंस की स्टोरीलाइन में रहते हुए अहम किरदार निभाते हैं। उन्हें खुद को सिंगल्स स्टोरीलाइंस में भी साबित करना होगा। जॉन सीना उनके विरोधी के रूप में अच्छा विकल्प रहेंगे।

जॉन सीना दिग्गज सुपरस्टार हैं और उनके साथ काम करने से सोलो सिकोआ को जबरदस्त तरीके से फायदा होगा। जॉन सीना ने पहले भी कई नए स्टार्स के खिलाफ लड़कर उन्हें आगे लाने में मदद की है। सोलो सिकोआ, सीना के खिलाफ दुश्मनी द्वारा खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर सकते हैं। इससे उन्हें बहुत हद तक फायदा होगा।

2- जॉन सीना और सोलो सिकोआ के बीच कई बार मैच टीज़ हो गया है

Ad

जॉन सीना और सोलो सिकोआ के बीच पिछले कुछ हफ्तों में कई बार स्टेयरडाउन देखने को मिला है। इसके बाद दोनों के बीच मैच के संकेत मिले हैं। दोनों कुछ मौकों पर ब्रॉल का हिस्सा भी बने हैं। Fastlane 2023 में भी जॉन सीना और सोलो सिकोआ टैग टीम मैच में आमने-सामने आए थे। यहां से भी उनके सिंगल्स मैच के संकेत मिले थे।

जॉन सीना और सोलो सिकोआ के बीच बार-बार मैच टीज़ किया जा रहा है। इसी वजह से अब उन्हें आमने-सामने लाना ही सही विकल्प रहेगा। Crown Jewel 2023 में जॉन सीना संभावित तौर पर नज़र आएंगे। ऐसे में WWE सीना की ब्लडलाइन के खिलाफ स्टोरीलाइन को जारी रख सकता है और सोलो सिकोआ के खिलाफ उनका सिंगल्स मैच हो सकता है।

1- जॉन सीना को ब्रेक पर भेजने के लिए सोलो सिकोआ सबसे अच्छे विकल्प हैं

Ad

जॉन सीना का WWE शेड्यूल अक्टूबर 2023 के अंत तक है। इसके बावजूद उनके नवंबर में होने वाले Crown Jewel में नज़र आने की खबरें सामने आ रही हैं। यह इवेंट उनके शेड्यूल की समाप्ति के बाद है। ऐसे में इस इवेंट द्वारा सीना को वापस ब्रेक पर भेजा का सकता है। सोलो सिकोआ इसके लिए अच्छा विकल्प रहेंगे। सिकोआ अपने खतरनाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

वो जॉन सीना के खिलाफ मैच में नज़र आकर उनकी हालत खराब कर सकते हैं। वो दिग्गज को हराकर उन्हें ब्रेक पर भेज सकते हैं। ऐसा करने पर सोलो का कद बढ़ जाएगा और WWE द्वारा उन्हें जल्द ही बड़ा पुश मिलने के चांस भी ज्यादा हो जाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications