3 कारण क्यों WWE Crown Jewel 2024 में Roman Reigns का मैच अब तक बुक नहीं हुआ है

रोमन रेंस हर बड़े इवेंट में मैच के काबिल हैं (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस हर बड़े WWE इवेंट में मैच के काबिल हैं (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Match Not Booked: रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के बाद SummerSlam 2024 में वापसी करते हुए देखा गया था। इसके चलते फैंस को उम्मीद थी कि वह हर प्रीमियम लाइव इवेंट में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह Bash in Berlin 2024 का हिस्सा कहानी के कारण नहीं थे और अब Crown Jewel 2024 में उनका कोई मैच अबतक बुक नहीं किया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं क्यों WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस का मैच अबतक नहीं बुक हुआ है।

#3 WWE Survivor Series WarGames 2024 के बिल्डअप को सही दिशा देने के लिए

रोमन रेंस असली ट्राइबल चीफ हैं। वह जब से वापस आए हैं, तब से ही धमाल कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सोलो सिकोआ की द ब्लडलाइन को बड़ी मुश्किल में डाल रखा है। अगर रोमन का मैच Crown Jewel 2024 में होता और उसका कोई ऐसा परिणाम होता।

यह असली ट्राइबल चीफ को नुकसान पहुंचाता, तो उससे Survivor Series WarGames 2024 को नुकसान होता। इसलिए कंपनी ने खुद को नुकसान से बचाने के लिए अब तक रोमन का कोई भी मैच Crown Jewel 2024 में बुक नहीं किया है।

#2 रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच की स्टोरी को WWE में बेहतर बिल्ड करने के लिए

रोमन रेंस जब SummerSlam 2024 में वापस आए थे तो वह अकेले थे। Bad Blood 2024 में जिमी उसो के आने से वह ज्यादा ताकतवर बने। हालिया SmackDown एपिसोड में जब जे उसो और जिमी उसो साथ आए, तो अब उम्मीद है कि वो और ताकतवर हो जाएंगे। ऐसे में सोलो सिकोआ के साथ उनकी स्टोरी और बेहतर तब ही हो सकती है, जब इनके सारे ग्रुप मेंबर्स बराबर हों और उनके बीच अच्छी लड़ाई हो।

रोमन असली ट्राइबल चीफ हैं, जबकि द ब्लडलाइन के नए लीडर के रूप में सोलो ने खुद को पेश किया हुआ है। अब यह ताकत की लड़ाई बिल्ड करने के लिए कई बार हर समय लड़ना नहीं, दूसरे से पार पाना होता है और इसकी प्लानिंग के लिए स्टोरी बनाने के चलते ही WWE ने Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस का कोई मैच बुक नहीं किया है।

#1 रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन के साथ आने तक WWE में स्टोरी को रोकने के लिए

जे उसो और जिमी उसो भले ही हालिया SmackDown एपिसोड में साथ आए हैं लेकिन अगर रोमन रेंस को भी साथ में जोड़ दें, तब भी वह सिर्फ तीन ही लोग हैं, जबकि सोलो सिकोआ के ग्रुप में उनको मिलाकर चार लोग हैं। जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ के साथ सोलो ताकतवर दिख रहे हैं।

अब WWE अपने सबसे ताकतवर रेसलर रोमन रेंस को कमजोर तो नहीं दिखाना चाहेगा और ऐसा करने के लिए रोमन को अन्य लोगों को साथ में लाना होगा। जब जे उसो, जिमी उसो, रोमन रेंस और कोई अन्य रेसलर साथ आ जाएगा, तो ब्लडलाइन पूरी हो जाएगी और तब तक कंपनी सबकुछ रोकना चाहती है। इसलिए रोमन रेंस का Crown Jewel 2024 में मैच अब तक बुक नहीं किया गया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications