3 कारण क्यों रोमन रेंस को WWE Bash in Berlin के लिए बुक नहीं करना बड़ी गलती होगी

Ujjaval
WWE Bash in Berlin में रोमन रेंस के नज़र आने पर सवाल हैं (Photo: WWE Twitter and WWE.com)
WWE Bash in Berlin में रोमन रेंस के नज़र आने पर सवाल हैं (Photo: WWE Twitter and WWE.com)

Reasons Roman Reigns If Not Booked Bash in Berlin Big Mistake: WWE बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin) के लिए फैंस बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो के लिए 4 मैच तय हो गए हैं और अन्य मुकाबलों का भी जल्द ऐलान देखने को मिल सकता है। इस शो में रोमन रेंस के हिस्सा लेने पर अभी सवाल हैं।

पिछले दो SmackDown में रोमन नज़र आए हैं और इसी वजह से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो Bash in Berlin का हिस्सा बन सकते हैं। अगर वो इवेंट में नज़र नहीं आते हैं, तो यह कंपनी की बहुत बड़ी गलती मानी जाएगी। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को Bash in Berlin के लिए बुक नहीं करना बड़ी गलती होगी।

3- WWE इतिहास के पहले Bash in Berlin को खास बनाने का मौका रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में हाथ से चला जाएगा

रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं। वो आसानी से ढेरों लोगों का ध्यान आकर्षित करने के सक्षम हैं। Bash in Berlin इवेंट का आयोजन पहली बार हो रहा है। जर्मनी में WWE का पहला प्रीमियम लाइव इवेंट हो रहा है। इसी वजह से कंपनी पर अपने इस इवेंट को धमाकेदार बनाने का भार है।

इस मामले में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन काफी मदद पहुंचा सकते हैं। सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स जैसे टॉप रेसलर्स Bash in Berlin का हिस्सा हैं लेकिन अगर असली ट्राइबल चीफ किसी तरह से इवेंट में शामिल होकर मैच लड़ते हैं, तो इवेंट का मजा दोगुना हो जाएगा। इसी वजह से रोमन को शो का हिस्सा बनना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह बड़ी गलती होगी।

2- रोमन रेंस को WWE रिंग में लड़ते हुए देखने का इंतजार कर रहे फैंस का गुस्सा फूटेगा

रोमन रेंस ने अपना आखिरी मैच WrestleMania XL में लड़ा था और फिर वो ब्रेक पर चले गए। महीनों के इंतजार के बाद SummerSlam 2024 में वो वापस आए। रोमन को देखकर हर कोई खुश हो गया था और फैंस उन्हें जल्द ही रिंग में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं। कई लोग उनके Bash in Berlin में लड़ने की उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं।

इसी बीच अगर रोमन किसी तरह से शो का हिस्सा नहीं बनते हैं, तो यह बहुत बड़ी गलती होगी। इससे फैंस का जमकर गुस्सा फुट सकता है। असली ट्राइबल चीफ का यह फैसला उनकी और WWE की फैंस द्वारा आलोचना का कारण बन सकता है। इसी वजह से रोमन रेंस को Bash in Berlin में लड़ना चाहिए। इससे उन्हें रिंग में देखने का इंतजार कर रहे फैंस बहुत खुश होंगे।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस को बड़े इवेंट में लड़ने से पहले एक नए शो में मैच का हिस्सा बनने का मौका मिल पाएगा

WWE के साल में चार सबसे बड़े इवेंट देखने को मिलते हैं और इनके लिए फैंस बहुत उत्साहित होते हैं। बड़े स्टार्स इन शोज़ का हिस्सा बनते हैं। Royal Rumble, WrestleMania, SummerSlam और Survivor Series को इनमें गिना जाता है। WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट Survivor Series 2024 रहने वाला है। WWE जरूर ही रोमन को इस शो में बुक करना चाहेगा। इन सभी चीज़ों के बावजूद रोमन रेंस को पहले किसी रेगुलर इवेंट में मैच लड़ना चाहिए।

रोमन रेंस को आखिरी मुकाबला लड़े कई महीने हो गए हैं। इसी वजह से सीधा Survivor Series या Royal Rumble जैसे शो द्वारा इन-रिंग एक्शन में वापसी करना गलती होगी। इससे रोमन से कुछ बोच होने के चांस रहेंगे और शायद उनका मैच भी उतना रोचक नहीं बन पाए। इसी वजह से WWE को उन्हें Bash in Berlin का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे उन्हें बड़े इवेंट से पहले मोमेंटम मिलेगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह बड़ी गलती होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now