WWE ने Bash in Berlin के लिए खतरनाक शर्त वाले मैच का किया ऐलान, क्या करारी हार का बदला लेकर 10 साल का सूखा खत्म कर पाएगा दिग्गज?

WWE
WWE Bash in Berlin 2024 में होगा खतरनाक मुकाबला (Photo: WWE.com)

CM Punk vs Drew McIntyre Strap Match Announced: WWE Bash in Berlin 2024 का आयोजन 31 अगस्त को होगा। कंपनी इस शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर चुकी है। रॉ (Raw) के लेटेस्ट एपिसोड में सीएम पंक (CM Punk) और ड्रू मैकइंटायर के बीच रीमैच की घोषणा कर दी गई है। दोनों के बीच जर्मनी में स्ट्रैप मैच होगा।

SummerSlam 2024 में दिग्गज सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच मुकाबला हुआ था। गेस्ट रेफरी के रोल में सैथ रॉलिंस थे। पंक को हार का सामना करना पड़ा। सीएम ने मैच के दौरान रॉलिंस के ऊपर अटैक भी किया था। इन दोनों की राइवलरी आगे बढ़ने वाली थी लेकिन इंजरी के कारण सैथ एक्शन से बाहर हो गए।

खैर पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ड्रू के ऊपर पंक ने बेल्ट से हमला किया था। उन्होंने ड्रू को मार-मारकर उनकी पीठ लाल कर दी। Raw में इस बार सीएम ने आकर प्रोमो दिया। उन्होंंने मैकइंटायर के ऊपर निशाना साधते हुए स्ट्रैप मैच के लिए चुनौती पेश की। ड्रू ने भी एंट्री कर उनकी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। मुकाबले में खतरनाक शर्त जुड़ने से फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

क्या WWE Bash in Berlin 2024 में सीएम पंक को मिलेगी जीत?

ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक की राइवलरी बहुत लंबे समय से चल रही है। दोनों ने अभी तक शानदार काम किया है। कंपनी ने भी इनकी फ्यूड को अच्छे अंदाज में बिल्ड किया। ड्रू के खिलाफ बेस्ट इन द वर्ल्ड एक मुकाबला हार चुके हैं। साल 2014 के बाद WWE रिंग में पहली सिंगल्स जीत की तलाश वो कर रहे हैं। Bash in Berlin 2024 में अगर पंक जीत हासिल करेंगे तो उनके लिए काफी अच्छा रहेगा। देखना होगा कि वो दस साल का सूखा खत्म कर पाएंगे या नहीं।

पंक और ड्रू के बीच ब्रेसलेट की कहानी भी अच्छी चल रही है। कुछ महीने पहले मैकइंटायर ने सीएम का लकी ब्रेसलेट उनके हाथ से निकाल कर खुद पहन लिया था। पंक पिछले कुछ समय से इसे लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहींं मिली। Bash in Berlin में शायद वो ये कारनामा कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now