3 कारण क्यों Roman Reigns को WWE द्वारा Royal Rumble 2024 के पोस्टर पर जगह नहीं दी गई

Ujjaval
WWE Royal Rumble 2024 के पोस्टर में रोमन रेंस शामिल नहीं हैं
WWE Royal Rumble 2024 के पोस्टर में रोमन रेंस शामिल नहीं हैं

Roman Reigns: WWE हर साल रॉयल रंबल (Royal Rumble) प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन करता है। हर कोई इस शो के लिए उत्साहित नज़र आता है। यह WWE के टॉप 4 शोज़ में से एक है और इसी वजह से कई बड़े रेसलर्स शो का हिस्सा बनते हैं। हाल ही में WWE ने अपने इस इवेंट की लोकेशन और तारीख का ऐलान किया है।

इसी बीच एक पोस्टर भी रिलीज हुआ है, जिसमें ढेरों रेसलर्स मौजूद हैं। हालांकि, कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस यहां दिखाई नहीं दे रहे हैं। कुछ ऐसे कारण हैं, जिनसे लगता है कि ट्राइबल चीफ को Royal Rumble के पोस्टर में जगह नहीं मिली है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को Royal Rumble 2024 के पोस्टर में जगह नहीं दी गई।

3- WWE Royal Rumble 2023 के लिए Roman Reigns की अपीयरेंस तय नहीं होगी

रोमन रेंस अभी पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं और ऐसे में वो कम डेट्स पर नज़र आते हैं। साथ ही ट्राइबल चीफ अभी ब्रेक पर चल रहे हैं। Royal Rumble में अभी कुछ महीने बाकी है और WWE को इवेंट का ऐलान करना जरुरी था। ऐसे में उन्होंने अभी घोषणा कर दी। हालांकि, रोमन रेंस की अपीयरेंस को लेकर चीज़ें क्लियर नहीं होंगी।

अभी Crown Jewel और Survivor Series 2023 का आयोजन होना बाकी है। ऐसे में पहले ही रोमन के Royal Rumble में आने के कयास लगाना मुश्किल है। इसी वजह से शायद WWE ने उन्हें पोस्टर में जगह नहीं दी है और उन स्टार्स को शामिल किया है, जो लगातार टीवी पर नज़र आ रहे हैं।

2- फैंस के बीच अभी से Royal Rumble 2024 को चर्चा का विषय बनाने के लिए

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और वो ब्रेक पर रहने के बावजूद भी लगातार फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। Royal Rumble में हमेशा से रेंस नज़र आते रहे हैं और इस बार उनके पोस्टर में शामिल नहीं होने से फैंस के मन में अलग-अलग सवाल खड़े हो गए हैं।

वो इसी कारण सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बन गए हैं। WWE शायद यही चाहता था और इसी वजह से उन्होंने रोमन रेंस के नाम का ऐलान नहीं किया। रोमन की गैरमौजूदगी के कारण Royal Rumble 2024 की हाइप बन रही है और इस शो को लेकर अभी से बातें होनी शुरू हो चुकी है।

1- रोमन रेंस पर आधारित मुख्य पोस्टर जारी करने के लिए

WWE ने कई बार अलग-अलग सुपरस्टार्स को प्रीमियम लाइव इवेंट के पोस्टर्स पर जगह दी है। हाल ही में Payback 2023 इवेंट का पोस्टर पूरी तरह से जजमेंट डे पर आधारित था। ऐसे में WWE ने Royal Rumble 2024 के मुख्य पोस्टर को संभावित तौर पर रोमन रेंस को डेडिकेट करने का फैसला लिया होगा।

इसी वजह से उन्होंने अभी उन्हें शुरुआती पोस्टर से दूर रखा है। रोमन रेंस कंपनी के मेगास्टार हैं और ऐसे में उन्हें किसी बड़े इवेंट के पोस्टर में अकेले जगह मिलेगी, तो यह शानदार चीज़ होगी। Royal Rumble 2024 के करीब आने पर WWE रोमन से जुड़ा खास पोस्टर जारी करके फैंस को खुश कर सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications