Roman Reigns-The Usos Can Lose: WWE Crown Jewel 2024 के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) का भी मैच बुक कर दिया गया है। रोमन सऊदी अरब में होने वाले इस इवेंट में द उसोज़ के साथ मिलकर सिक्स-मैन टैग टीम लड़ने वाले हैं। इस मुकाबले में बेबीफेस की टीम की प्रतिद्वंदी सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की ब्लडलाइन होने वाली है। इस मुकाबले में काफी बवाल होने की उम्मीद है। संभावना यह भी है कि हील टीम किसी तरह यह मैच जीतकर सभी को हैरान कर सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस-द उसोज़ की हार हो सकती है।3- WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस-द उसोज़ की जीत से संभावित WarGames मैच को लेकर उतना उत्साह नहीं रहेगा View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ-जेकब फाटू को Bad Blood में रोमन रेंस-कोडी रोड्स के खिलाफ टैग टीम मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अगर सोलो की टीम Crown Jewel में भी रोमन की टीम से हार जाती है तो इससे हील फैक्शन को काफी नुकसान होगा। यही नहीं, हार से सिकोआ और उनके साथियों की कमजोर ग्रुप की छवि बन सकती है।अफवाहों की माने तो इस साल Survivor Series में रोमन रेंस के ग्रुप का WarGames मैच में सोलो सिकोआ के फैक्शन से सामना हो सकता है। हालांकि, Crown Jewel में सोलो की टीम के हारने से संभावित WarGames मैच को लेकर उतना उत्साह नहीं रहेगा। इस वजह से WWE सऊदी अरब में होने वाले इवेंट में सिकोआ के ग्रुप को जीत के लिए बुक कर सकती है।2- WWE Crown Jewel में मैच के दौरान रोमन रेंस और जे उसो के बीच मनमुटाव उनकी हार का कारण बन सकती है View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो ने कुछ हफ्ते पहले Raw में जाकर जे उसो से मदद मांगी थी। इसके बाद से ही इन दोनों भाइयों की कई बार मुलाकात हो चुकी है और इन दोनों ने SmackDown में गले मिलकर मनमुटाव भी खत्म कर लिया था। हालांकि, रोमन रेंस ने अतीत में मेन इवेंट जे के साथ काफी बुरा व्यवहार किया था।ऐसा लग रहा है कि जे का रोमन के साथ मनमुटाव इतनी आसानी से शायद ही खत्म हो पाएगा। संभव है कि Crown Jewel में मैच के दौरान रेंस और जे उसो के बीच किसी चीज को लेकर गलतफहमी हो सकती है। इसके बाद हील टीम इसका फायदा उठाकर मैच जीतने में कामयाब हो सकती है।1- WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने सोलो सिकोआ के साथ आने के संकेत दिए थे View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन ने इस हफ्ते Raw में जे उसो को ब्लडलाइन से दूर रहने को कहा था। हालांकि, जे ने अपने सबसे अच्छे दोस्त की सलाह नहीं मानी थी। यही नहीं, मेन इवेंट जे ने यह भी कहा था कि सैमी उनके परिवार का हिस्सा नहीं है और इससे ज़ेन को जरूर दुख हुआ होगा।इसके काफी समय बाद सैमी ज़ेन Raw के शो के दौरान ही पार्किंग लॉट में सोलो सिकोआ के साथ बात करते हुए दिखाई दिए थे। संभव है कि सोलो ने इस दौरान सैमी को अपने ग्रुप में आने के लिए मना लिया हो। अगर ऐसा है तो ज़ेन Crown Jewel में रोमन रेंस-द उसोज़ की हार का कारण बनते हुए सभी को चौंका सकते हैं।