3 कारण क्यों Roman Reigns का WWE से लंबे समय के लिए ब्रेक पर जाना अभी तक अच्छा ही रहा है 

रोमन रेंस की वापसी WWE में नया रोमांच लेकर आएगी
रोमन रेंस की वापसी WWE में नया रोमांच लेकर आएगी

Roman Reigns: WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय में ब्रेक पर जा चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि वो लंबे समय तक टीवी पर नज़र नहीं आएंगे और उनकी समरस्लैम (SummerSlam) 2024 के करीब WWE में वापसी हो सकती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि WWE में रोमन की काफी कमी खल रही है।

Ad

हालांकि, उनके ब्रेक पर जाने की वजह से कुछ अच्छी चीज़ें भी हुई हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस का WWE से लंबे समय के लिए ब्रेक पर जाना अभी तक अच्छा ही रहा है।

3- WWE फैंस को रोमन रेंस के जाने के बाद उनकी अहमियत पता चली है

Ad

रोमन रेंस Payback 2020 में यूनिवर्सल टाइटल जीतने के बाद से ही WWE में चैंपियन बने हुए थे। कई फैंस उनके इतने लंबे समय से चैंपियन रहने की वजह से तंग आ चुके थे और उन्हें टाइटल हारते हुए देखना चाहते थे। हालांकि, रेंस के WrestleMania XL में टाइटल हारकर ब्रेक पर जाने के बाद फैंस को उनकी अहमियत का पता चला।

अधिकतर फैंस उन्हें मिस करने लगे हैं और उनका मानना है कि ट्राइबल चीफ के ब्रेक पर जाने की वजह से शो का रोमांच कम हुआ है। यही नहीं, फैंस ने अब रोमन रेंस को किसी बेबीफेस की तरह पसंद करना शुरू कर दिया है और अक्सर WWE टीवी पर उनकी वापसी के चैंट्स भी सुनने को मिलते हैं। यही कारण है कि ऐसा लग रहा है कि रोमन की वापसी के बाद फैंस उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर कर सकते हैं।

2- रोमन रेंस की उपस्थिति में कोडी रोड्स कभी भी WWE SmackDown के फेस नहीं बन पाते

Ad

कोडी रोड्स ने ही WrestleMania XL में रोमन रेंस की बादशाहत का अंत किया था। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने की वजह से कोडी SmackDown में आ गए। अगर रोमन ब्रेक पर नहीं जाते तो बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स की तरह उन्हें भी ड्राफ्ट में ब्लू ब्रांड द्वारा रिटेन किया जा सकता था।

देखा जाए तो रेंस ने कई सालों से SmackDown की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले रखी थी। अगर वो ब्रेक पर नहीं जाते तो कोडी शायद ही ब्लू ब्रांड के फेस के रूप में उन्हें रिप्लेस कर पाते। ट्राइबल चीफ को WWE टीवी पर वापसी करने में अभी काफी वक्त लगने वाला है। यही कारण है कि अमेरिकन नाईटमेयर के पास खुद को SmackDown के फेस के रूप में स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मौजूद है।

1- WWE में सोलो सिकोआ का कैरेक्टर डेवलपमेंट देखने को मिला है

Ad

रोमन रेंस की उपस्थिति में सोलो सिकोआ WWE टीवी पर ज्यादा कुछ बोलते नहीं थे और वो केवल ट्राइबल चीफ द्वारा दिए ऑर्डर का पालन करते हुए दिखाई देते थे। हालांकि, रोमन के टाइटल हारकर ब्रेक पर जाने के बाद सिकोआ का अलग रूप देखने को मिल रहा है। अब उन्होंने प्रोमो भी देना शुरू कर दिया है।

यही नहीं, एंफोर्सर ब्लडलाइन के नए लीडर बनकर इस फैक्शन में टामा टोंगा और टांगा लोआ के रूप में दो नए मेंबर शामिल कर चुके हैं। संभव यह भी है कि सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस की वापसी के बाद उनके साथ फिउड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। देखा जाए तो इस संभावित फिउड के जरिए सोलो को खुद को टॉप सुपरस्टार के रूप में स्थापित करने में मदद मिल सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications