3 बड़े कारण क्यों WWE SmackDown में Solo Sikoa ने Jimmy Uso को धोखा देते हुए The Bloodline फैक्शन से बाहर किया

Ujjaval
WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को धोखा दिया
WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को धोखा दिया

Solo Sikoa: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन के सोलो सिकोआ, जिमी उसो और पॉल हेमन ने रिंग में एंट्री की। पॉल के प्रोमो को बीच में सोलो सिकोआ ने रोका। उन्होंने जिमी उसो को पहले गले लगाया और फिर नए सुपरस्टार टामा टोंगा ने आकर जिमी पर हमला किया।

सोलो सिकोआ ने अपने बड़े भाई को धोखा देते हुए उनपर हमला किया। पॉल हेमन भी यह देखकर चौंक गए थे। कई फैंस के मन में सवाल है कि आखिर जिमी उसो पर सोलो सिकोआ द्वारा हमला किस कारण से देखने को मिला। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सोलो सिकोआ ने जिमी उसो पर हमला करते हुए उन्हें फैक्शन से बाहर किया।

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस की हार के बाद खुद को नया हेड दिखाने के लिए

रोमन रेंस को WWE WrestleMania XL की नाईट 1 में भले ही जीत मिली लेकिन नाईट 2 में उन्हें करियर की सबसे बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा। कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। रोमन रेंस ने कुछ महीनों पहले सोलो सिकोआ को अगला ट्राइबल चीफ घोषित किया था। पॉल हेमन ने SmackDown में बैकस्टेज सैगमेंट में बताया था कि जीत और हार से काफी फर्क पड़ता है।

इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए सोलो सिकोआ ने WrestleMania में जे उसो के खिलाफ हारने वाले जिमी उसो को फैक्शन से बाहर करने का फैसला लिया। सोलो ने रोमन से बिना पूछे यह फैसला लिया है और इस चीज़ का अंदाजा पॉल हेमन की प्रतिक्रिया से लगाया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस अभी ब्रेक पर हैं। ऐसे में सोलो ने बड़ा कदम उठाते हुए खुद को नए हेड के रूप में दिखाने की कोशिश की।

2- जिमी उसो और जे उसो का WWE में रीयूनियन कराने के लिए

जिमी उसो और जे उसो ने सालों तक WWE में साथ काम किया लेकिन पिछले साल वो अलग हो गए। दोनों की दुश्मनी काफी शानदार रही और WrestleMania XL में आखिर दोनों के बीच ड्रीम मैच हुआ। यह चीज़ जरूर देखी गई है कि दोनों जुड़वां भाई एक-दूसरे से दूर नहीं रह सकते। जब जिमी ने WrestleMania में माफी मांगने की एक्टिंग की थी, तो जे उसो इसे सही समझ गए थे।

उन्होंने जिमी उसो को खड़े होने में मदद भी की थी। ऐसे में साफ तौर पर जे जरूर दोबारा अपने भाई के साथ जुड़ना चाहते हैं। जे उसो को जिस तरह से बेबीफेस के तौर पर तगड़ा रिएक्शन मिल रहा है, उनका हील टर्न लेकर ब्लडलाइन में शामिल होते हुए जिमी उसो के साथ रीयूनियन मुश्किल था। इसी के चलते जिमी को फैक्शन से बाहर कर दिया गया और उनका बेबीफेस टर्न हो गया। भविष्य में जरूर जे के साथ उनका रीयूनियन देखने को मिल सकता है।

1- WWE दिग्गज द रॉक के कहने पर सोलो सिकोआ ने बड़ा कदम उठाया

द रॉक ने ब्लडलाइन फैक्शन में शामिल होते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस को अपना ट्राइबल चीफ भी माना। इन सभी चीज़ों के बावजूद द रॉक ही ब्लडलाइन के ऐसे सदस्य रहे, जो WrestleMania XL में अनडिफिटेड रहे। जिमी उसो की हार हुई और रोमन ने अपना एक मैच हारा।

द रॉक ने साफ तौर पर रोमन की हार के बाद सोलो सिकोआ को अगला ट्राइबल चीफ बनाने का लालच दिया होगा। ऐसे में संभावित तौर पर ग्रेट वन के कहने पर ग्रुप की सबसे कमजोर कड़ी जिमी को फैक्शन से बाहर किया गया। यह चीज़ इस बात का संकेत भी देती है कि सिकोआ अब रोमन के ऑर्डर नहीं मानते हुए रॉक की बातें सुन रहे हैं और आने वाले समय में वो रेंस पर भी हमला कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now