3 कारणों से WWE SmackDown में Solo Sikoa ने Roman Reigns की बेइज्जती करते हुए उन्हें ललकारा 

WWE
WWE में हो सकता है रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मैच (Photo: WWE.com)

Reasons why Solo Sikoa takes massive shot at Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड का अंत फैंस को चौंका गया। इसके अंतिम पलों में एक वीडियो पैकेज देखने को मिला जहां सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस की पहले बेइज्जती की और फिर उन्हें ललकारा है। यह ऐसी चीज है जिसकी उम्मीद फैंस को थी पर वह इस तरह से होगी इसकी कल्पना नहीं की थी।

सोलो के अपने कारण हो सकते हैं जिनके आधार पर उन्होंने यह बातें कहीं, क्योंकि उन्होंने पहली बार रोमन के खिलाफ कोई बात कही है। इस आर्टिकल में हम उन कारणों पर नजर डालने वाले हैं जिनके आधार पर WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने पहली बार रोमन रेंस की बेइज्जती करते हुए उन्हें ललकारा है।

#3 WWE में इस समय सोलो सिकोआ नंबर्स के मामले में रोमन रेंस पर भारी हैं

सोलो सिकोआ के पास उनकी नई ब्लडलाइन है जोकि रोमन रेंस वाले से अलग है और दोनों में काफी अंतर है। रोमन के पास इस समय कोई नहीं है जबकि पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन के साथ तीन रेसलर्स हैं। इन तीनों को खुद सोलो ने ही इस ग्रुप का हिस्सा बनाया है। यह ऐसा कारण हो सकता है जिसकी चलते सोलो ने रोमन के खिलाफ बातें कहीं हैं।

सोलो सिकोआ के पास इस समय, खुद को मिलाकर चार लोग हैं। यह ऐसा नंबर है जो कभी रोमन रेंस के ग्रुप का हुआ करता था। हालांकि, इस समय रेंस अकेले हैं और नंबर्स गेम में पूरी तरह से सोलो हावी हैं। इसी वजह से नए ट्राइबल चीफ ने रेंस पर निशाना साधते हुए उन्हें ललकारा है।

#2 पूर्व चैंपियन रोमन रेंस WWE में एकदम कमजोर दिखाई दे रहे हैं

रोमन रेंस के पास WrestleMania XL की नाईट 2 शुरू होने तक बहुत सारी चीजें थीं। वह अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन थे, और साथ ही ट्राइबल चीफ भी कहे जाते थे। कोडी रोड्स के हाथों हारने के बाद उनसे यह दोनों ही चीजें छिन गई। इसके बाद जो कसर थी वह सोलो ने जिमी उसो और पॉल हेमन को लंबे समय के लिए बाहर करके दूर कर दी।

इसके चलते ऐसा लग रहा है जैसे रोमन सबकुछ हार चुके हैं, और वह एकदम कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके पास ना तो वह ट्राइबल चीफ वाली पदवी है, ना वो रूतबा जो लीडर का होता है, और कोई साथ देने वाला भी दिखाई नहीं दे रहा है। यह सारी बातें जानकर ही सोलो ने रोमन रेंस की SmackDown में बेइज्जती की और फिर उन्हें ललकारा है।

#1 WWE WrestleMania में टाइटल हारने के साथ रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ होने का हक गंवा दिया?

रोमन रेंस ने WrestleMania XL की नाईट 2 के मेन इवेंट में सिर्फ टाइटल ही नहीं हारा, बल्कि अपना मान सम्मान भी हारा है। इसी को आधार बनाते हुए सोलो ने कहा कि जो अपना टाइटल हार जाए वह ट्राइबल चीफ नहीं हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो कोडी रोड्स को निशाना बनाएंगे और अपनी फैमिली में अनिडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को वापस लेकर आएंगे।

सोलो के पास वह ताकत और वैसा रूतबा दिख रहा है जो कभी रोमन रेंस के पास हुआ करता था। उन्होंने इसी वीडियो पैकेज में यह कहा कि Money in the Bank 2024 में कोडी रोड्स के पीछे जाएंगे और वह उन्हें एक्नॉलेज करेंगे। सोलो ने यह भी साफ किया कि रोमन रेंस को यह सब वापस चाहिए वो उनसे लेने की कोशिश कर सकते हैं। सिकोआ की बात से साफ था कि रेंस ने हार के साथ ट्राइबल चीफ कहलवाने का हक गंवा दिया और इसी वजह से वो उनके ऊपर निशाना बना रहे हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications