3 बड़े कारण क्यों The Bloodline ने WWE SmackDown में Paul Heyman पर जानलेवा हमला किया

Ujjaval
WWE SmackDown में पॉल हेमन पर हमला हुआ (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में पॉल हेमन पर हमला हुआ (Photo: WWE.com)

Reasons The Bloodline Attacked Paul Heyman: WWE SmackDown के एपिसोड का अंत चौंकाने वाला रहा। पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को एक्नॉलेज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद ब्लडलाइन फैक्शन के सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ ने मिलकर हेमन की हालत खराब कर दी।

इस जानलेवा हमले को देखकर हर कोई शॉक रह गया। जिमी उसो की तरह ही पॉल हेमन को भी अब ब्लडलाइन फैक्शन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कुछ कारणों से ही इस हील फैक्शन ने Hall of Famer पर हमला किया होगा। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों ब्लडलाइन ने SmackDown में पॉल हेमन पर जानलेवा हमला किया।

3- WWE Hall of Famer पॉल हेमन को थोड़ा ब्रेक देने के लिए

पॉल हेमन, ब्लडलाइन के एकमात्र स्टार रहे हैं, जो इस ग्रुप की शुरुआत से लेकर अभी तक लगातार शोज़ का हिस्सा बने हैं। उन्होंने मुश्किल से एक या दो शोज़ मिस किए हैं। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में भी ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को वाइजमैन ने आगे बढ़ाने में मदद की। उनके कारण इस फैक्शन ने कभी मोमेंटम नहीं खोया। साफ तौर पर पॉल का समोअन फैक्शन की सफलता के पीछे बड़ा हाथ है।

हर एक सुपरस्टार को समय-समय पर ब्रेक की जरूरत होती है। पॉल हेमन ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने लंबे समय से कोई ब्रेक नहीं लिया है। WWE ने शायद उन्हें रोमन की वापसी नहीं होने तक ब्रेक पर जाने के लिए कहा है। इसी वजह से SmackDown में धोखे वाले एंगल को प्लान किया गया। इस जानलेवा हमले के बाद हेमन को अस्पताल ले जाया। साफ तौर पर WWE ने उन्हें टीवी से दूर करने के लिए ही यह अटैक वाला एंगल प्लान किया।

2- हील के तौर पर WWE SmackDown में द ब्लडलाइन को बेहतर दिखाने के लिए

जब सोलो सिकोआ ने WrestleMania XL के बाद ब्लडलाइन पर धीरे-धीरे कब्जा करना शुरू किया था, उस समय फैंस का उत्साह इस नए स्टोरीलाइन एंगल को लेकर काफी ज्यादा था। दूसरी ओर सोलो को भी बतौर हील इस कदम से फायदा हुआ था। पिछले कुछ हफ्तों से ऐसा लग रहा था कि ब्लडलाइन खुद को टॉप हील स्टार्स के रूप में साबित नहीं कर पा रहे हैं और उनका उतना डॉमिनेशन नहीं रहा।

इसी बीच जेकब फाटू का डेब्यू हुआ। इस चीज़ ने ब्लडलाइन को ताकतवर दिखाने में मदद की। इसके बावजूद हील के रूप में उन्हें चर्चा का विषय बनने के लिए अपने ही किसी साथी के खिलाफ जाने की जरूरत थी। वैसे भी पॉल हेमन उनके साथ नहीं आते। इसी वजह से उन्होंने ब्रूटल तरीके से हेमन को धराशाई किया। इससे बतौर हील उनका कद बढ़ गया है।

1- यह साबित करने के लिए WWE में नया ब्लडलाइन फैक्शन किसी को नहीं छोड़ता

नया द ब्लडलाइन फैक्शन सही मायने में बहुत खतरनाक लग रहा है। टामा टोंगा और टांगा लोआ दोनों ही अपने खतरनाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जेकब फाटू ने भी डेब्यू करने के बाद से अपना डॉमिनेशन दिखाया है। साफ तौर पर यह फैक्शन काफी ब्रूटल है। उन्हें खुद को साबित करने की जरूरत थी, जो उन्होंने WWE SmackDown में कर दिया। अमूमन सुपरस्टार्स अपने रिश्तों के बारे में सोचकर बड़े कदम नहीं उठाते हैं।

सोलो सिकोआ ने पहले अपने सगे भाई जिमी उसो को धोखा देकर उन्हें चोटिल किया। अब उन्होंने ब्लडलाइन के वाइजमैन और दिग्गज पॉल हेमन पर जानलेवा हमला किया। इससे ब्लडलाइन ने साफ तौर पर बता दिया है कि भले ही वो उनके भाई या करीबी क्यों नहीं हो, वो किसी को नहीं छोड़ेंगे। यह एक तरह से एक्शन से दूर चल रहे रोमन रेंस के लिए इशारों-इशारों में मैसेज है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications