3 कारणों से The Great Khali को WWE में पार्ट-टाइम अपीयरेंस जरूर देने चाहिए

the great khali should make part time appearance wwe
द ग्रेट खली को WWE में पार्ट-टाइम अपीयरेंस देना चाहिए या नहीं?

The Great Khali: द ग्रेट खली (The Great Khali) ने साल 2014 में अपने WWE करियर को अलविदा कह दिया था। वो उसके बाद 2018 में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल (Greatest Royal Rumble) में परफॉर्म करते दिखाई दिए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने कभी मैच नहीं लड़ा है। उन्हें हाल ही में भारत में हुए सुपरस्टार स्पैक्टेकल (Superstar Spectacle 2023) में देखा गया था।

Ad

खली की गिनती दिग्गज रेसलर्स में की जाती है और भारतीय प्रो रेसलिंग सीन में उनका नाम बहुत सम्मान से लिया जाता है। हालांकि वो अब अपने इन-रिंग करियर को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनका पार्ट-टाइम अपीयरेंस देना अब भी फैंस के अंदर उत्साह भर सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में, जिनसे The Great Khali को WWE में पार्ट-टाइम अपीयरेंस देने चाहिए।

#)WWE में The Great Khali के आने से अन्य भारतीय सुपरस्टार्स को फायदा मिलेगा

Ad

जैसा कि हमने आपको बताया कि The Great Khali एक दिग्गज हैं और उन्हें प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में अच्छा खासा अनुभव हासिल है। आमतौर पर दिग्गज सुपरस्टार्स का साथ मिलने से अन्य रेसलर्स को काफी फायदा मिलते देखा गया है। इसी तरह खली को वीर महान या शैंकी या किसी अन्य भारतीय रेसलर के साथ जोड़कर खूब फायदा पहुंचाया जा सकता है।

खली की लंबाई 7 फुट से भी अधिक है, इसलिए उन्हें एक जायंट रेसलर की संज्ञा दी जाती थी। चूंकि इस समय 7 फुट लंबे भारतीय रेसलर शैंकी WWE में काम कर रहे हैं। इसलिए खली का साथ मिलने से शैंकी का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है। इसके अलावा सौरव गुर्जर उर्फ सांगा भी ताकत के मामले में कम नहीं हैं। इससे कहा जा सकता है कि ये दोनों लंबे और तगड़े रेसलर्स WWE में खली की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

#)WWE की भारतीय व्यूअरशिप बेहतर हो सकती है

Ad

The Great Khali ने साल 2006 में WWE डेब्यू किया था और आते ही उन्होंने द अंडरटेकर के खिलाफ स्टोरीलाइन शुरू कर सबको आकर्षित किया था। मगर उस समय की तुलना में आज भारत में प्रो रेसलिंग फैंस की संख्या बहुत बढ़ चुकी है। आपको याद दिला दें कि WrestleMania 38 के बाद वीर महान ने Raw में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में कदम रखा था। ऐसा दावा किया गया कि वीर के आने से कंपनी की भारतीय व्यूअरशिप में तगड़ा उछाल देखा गया था।

चूंकि खली अनुभव और लोकप्रियता के मामले में वीर महान, जिंदर महल और सांगा से कहीं आगे हैं। इसलिए समय-समय पर उनका पार्ट-टाइम अपीयरेंस देना WWE की भारतीय व्यूअरशिप को बेहतर स्थिति में ले जा सकता है।

#)कंपनी के लिए बहुत फायदेमंद रह सकते हैं

Ad

The Great Khali साल 2007 में हुए एक बैटल रॉयल को जीतकर WWE इतिहास में सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने थे। उन्होंने अपने करियर में द अंडरटेकर, बतिस्ता और रिक फ्लेयर समेत कई दिग्गजों के साथ काम किया है। इन्हीं शानदार उपलब्धियों के लिए उन्हें 2021 में हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया था।

हाल ही में भारत में आयोजित हुआ Superstar Spectacle इस बात का उदाहरण है कि WWE भारतीय मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। ऐसी स्थिति में खली के रूप में एक भारतीय दिग्गज प्रो रेसलर कंपनी के लिए बहुत फायदेमंद रह सकते हैं। चूंकि वो कई सालों से अपना प्रमोशन CWE चलाते आ रहे हैं, इसलिए उन्हें आइडिया है कि भारतीय प्रो रेसलिंग मार्केट किन तरीकों से आगे बढ़ सकती है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications