3 कारण क्यों The Rock WWE Survivor Series WarGames 2024 में Roman Reigns का साथ दे सकते हैं

WWE Survivor Series WarGames 2024 में क्या देखने को मिलेगा यह धमाल (Photos: WWE.com)
WWE Survivor Series WarGames 2024 में क्या देखने को मिलेगा यह धमाल (Photos: WWE.com)

Reasons Rock May Help Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE दिग्गज हैं और उनके कजिन द रॉक (The Rock) का करिज्मा आज भी कम नहीं हुआ है। यह दोनों अगर किसी समय साथ आ जाएं, तो धमाल होना तय है। असली ट्राइबल चीफ और सोलो सिकोआ के द ब्लडलाइन के बीच में चीजें जिस मोड़ पर खड़ी हैं, उसके आधार पर यह लग रहा है कि इनके बीच में Survivor Series WarGames 2024 में एक मैच हो सकता है। उस समय द रॉक, रोमन का साथ दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं क्यों द रॉक WWE Survivor Series WarGames 2024 में रोमन रेंस का साथ दे सकते हैं।

Ad

#3 WWE में रोमन रेंस के पास जे उसो को मिलाकर भी सिर्फ तीन लोग हैं

Ad

रोमन रेंस के साथ जिमी उसो Bad Blood 2024 में जुड़े थे। SummerSlam 2024 में वापसी करने वाले रोमन रेंस और जिमी को मिलाकर दो लोग हैं। वहीं जे उसो हालिया SmackDown एपिसोड में नजर आए थे और उन्होंने सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन को कंफ्रंट किया था। अगर उन्हें भी जोड़ लिया जाए तो भी सिर्फ तीन लोग होते हैं जबकि सोलो सिकोआ के पास जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ हैं। ऐसे में रोमन के पास एक मेंबर कम है और उस कमी को द रॉक पूरा कर सकते हैं। यह मजेदार होगा क्योंकि इससे एंटरटेनमेंट बढ़ जाएगा।

#2 द रॉक पहले ही रोमन रेंस को WWE SmackDown में एक्नॉलेज कर चुके हैं

Ad

द रॉक जब WrestleMania XL से पहले द फाइनल बॉस वाले गिमिक में वापस आए थे, तो उन्होंने 1 मार्च 2024 को हुए SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस को एक्नॉलेज किया था। अब ऐसे में वह समय पड़ने पर उनकी मदद करने आ सकते हैं। पीपल्स चैंपियन ने Bad Blood 2024 के अंतिम पलों में वापसी की थी और सिर्फ तीन पिन काउंट का इशारा किया था। उन्होंने यह नहीं बताया था कि यह किसके लिए था और इसके क्या मायने हैं। ऐसे में अगर रॉक Survivor Series WarGames से पहले यह किसी को बताते हैं तो बेहतर वरना अगर वह आखिरी पलों में शो और मैच का हिस्सा बनते हैं तो मजा बढ़ जाएगा।

#1 WWE दिग्गज द रॉक के लिए रोमन रेंस को धोखा देना आसान होगा

द रॉक vs रोमन रेंस एक ऐसा मैच है, जिसे फैंस देखना चाहते हैं। यह मैच WrestleMania XL में नहीं हो पाया था। फैंस अब चाहते हैं कि यह WrestleMania 41 में हो जाए। इसके लिए अगर Survivor Series WarGames 2024 में शुरूआत की जाए तो यह एक बढ़िया बात होगी। रॉक अगर रोमन रेंस को जीत दिलाने के बाद उनको धोखा दे दें, तो उससे WrestleMania 41 में इस मैच की स्टोरी की शुरूआत हो सकती है। वैसे भी दिसंबर और जनवरी में कंपनी के पास कोई खास बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट नहीं है और सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन इस बीच में रोमन को व्यस्त रखने के लिए काफी है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications