The Rock: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) ने हाल ही में स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में चौंकाने वाली वापसी की थी। उन्होंने आकर ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) को कंफ्रंट किया था और उनकी हालत खराब कर दी थी। रॉक की वापसी देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए थे।द रॉक 2019 के बाद पहली बार WWE में नज़र आए हैं। कुछ कारणों से लगता है कि अब रॉक को समय-समय पर अपीयरेंस देनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों द रॉक को आगे भी WWE में समय आने पर खास अपीयरेंस देनी चाहिए।3- The Rock के आने से WWE के शोज़ खास बन जाते हैं View this post on Instagram Instagram Postद रॉक को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी जबरदस्त सफलता हासिल की है। इसी वजह से जब भी रॉक किसी खास चीज़ के लिए रिटर्न करते हैं, फैंस खुश हो जाते हैं। उनके आने से कंपनी के शोज़ काफी ज्यादा खास बन जाते हैं। रॉक की पिछली कई अपीयरेंस फैंस को याद होगी।इसी वजह से द रॉक को आगे भी कुछ मौकों पर वापसी करके बवाल मचाना चाहिए। इससे WWE के शोज़ खास बनते हैं। साथ ही रॉक के आने से सरप्राइज फैक्टर भी जुड़ जाता है। रॉक का शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है लेकिन उनकी SmackDown में सफल अपीयरेंस ने आने वाले समय में उनके दोबारा रिटर्न को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।2- WWE को बिजनेस के मामले में फायदा होता है View this post on Instagram Instagram Postद रॉक के पास WWE ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के भी ढेरों फैंस हैं। ऐसे में रॉक की अपीयरेंस पर WWE को बिजनेस और पैसों के मामले में फायदा मिलता है। SmackDown के हालिया एपिसोड में रॉक की वापसी को WWE के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर कुल मिलाकर 103 मिलियन व्यूज मिले।इस चीज़ से WWE को बहुत फायदा हुआ है। ऐसे में वो जरूर ही द रॉक को आगे भी अपीयरेंस के लिए बुलाना चाहेंगे। रॉक की अपीयरेंस जब भी होती है, WWE को हर तरीके से प्रॉफिट मिलता है और इसी वजह वो पीपल्स चैंपियन को आगे भी समय आने पर वापसी करने के लिए बुक करना चाहेंगे।1- द रॉक के साथ काम करने वाले स्टार्स को आगे बढ़ने में मदद मिलती है View this post on Instagram Instagram Postद रॉक एक मेगा स्टार हैं और उनके साथ रिंग में नज़र आना सभी रेसलर्स के लिए सपने की तरह है। रॉक के कारण कई सारे स्टार्स पिछले कुछ सालों में चर्चा का विषय बने हैं। 2019 में उनकी अपीयरेंस के चलते बैकी लिंच को फायदा मिला था। साथ ही बैरन कॉर्बिन टॉप हील के रूप में स्थापित हो गए थे।SmackDown के आखिरी एपिसोड में वापसी के बाद उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी को कंफ्रंट किया। थ्योरी को इस चीज़ से बहुत फायदा मिला। उन्हें रॉक जैसे दिग्गज के साथ काम करने का मौका मिला था। साथ ही पैट मैकेफी और द रॉक का एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताना भी शानदार चीज़ थी। रॉक के साथ काम करने से स्टार्स को फायदा होता है और इसी वजह से पीपल्स चैंपियन को नए रेसलर्स को आगे लाने के लिए समय-समय पर खास अपीयरेंस जरूर देनी चाहिए।