The Shield: साल 2012 में हुए WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) के मेन इवेंट में चल रहे WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान तीन लोगों ने आकर सभी पर हमला करके चीज़ों को तहस-नहस करना शुरू कर दिया था। यह पहली बार था, जब द शील्ड (The Sheild ) WWE यूनिवर्स के सामने थी।
इस खतरनाक ग्रुप में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ (जॉन मोक्सली) शामिल थे। तीनों ने अगले 2 सालों तक पूरे रोस्टर में लगभग सभी को अपना निशाना बनाया जिसमें द अंडरटेकर, जॉन सीना, रैंडी ऑर्टन और मार्क हेनरी जैसे कई स्टार्स शामिल थे। हालांकि, यह दिग्गज ग्रुप अब अलग हो चुका है। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे कारण जानेंगे कि क्यों अब द शील्ड का WWE में साथ आना संभव नहीं है।
3- WWE प्रोग्रामिंग में शील्ड के फिर से रीयूनियन के कोई संकेत नहीं मिलते
शील्ड के पहली बार अलग होने के बाद यह ग्रुप दो बार थोड़े समय के लिए रीयूनाइट हुआ था। इसके बावजूद कई बार ग्रुप के तीनों मेंबर्स एक-दूसरे से लड़ चुके हैं। यह दिलचस्प बात है कि साल 2016 में हुए Money in the Bank इवेंट में ग्रुप के तीनों मेंबर वर्ल्ड चैंपियन रहे थे।
कुछ सालों बाद शील्ड का रीयूनियन जरूर हुआ था लेकिन तीनों स्टार्स में तालमेल की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। स्टोरीलाइन के नजरिए से अगर सोचें तो WWE प्रोग्रामिंग में इस दिग्गज ग्रुप के रीयूनियन की कोई भी संभावना नहीं दिखाई जाती है। इसका प्रमुख कारण डीन एम्ब्रोज़ (जॉन मोक्सली) का WWE में नहीं होना भी हो सकता है।
2- सिंगल्स स्टार्स के रूप में ज्यादा सफलता मिलना
रोमन रेंस WWE के टॉप सुपरस्टार हैं और करियर के सबसे बड़े मुकाम पर हैं। सैथ रॉलिंस भी कंपनी के शानदार परफॉर्मर हैं और कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। डीन एम्ब्रोज़ WWE में रेंस और सैथ जितने सफल नहीं हुए हैं लेकिन कंपनी से बाहर जाकर उन्होंने जबरदस्त काम किया है और सफलता हासिल की है। वो मौजूदा AEW वर्ल्ड चैंपियन हैं।
देखा जाए तो शील्ड के सभी मेंबर्स पिछले दशक के सबसे बड़े स्टार्स बनकर सामने आए हैं। सिंगल्स मुकबलों में इतनी सफलता मिलने के बाद शायद ही यह तीनों स्टार्स कभी WWE में साथ आएंगे। सैथ रॉलिंस ने भी इसकी तरफ इशारा करते हुए कहा था कि शील्ड मेंबर्स केवल 1 और बार साथ आ सकते हैं, वह शील्ड का हॉल ऑफ फेम इंडक्शन होगा।
1- डीन एम्ब्रोज़ (जॉन मोक्सली) का WWE में वापस आना ही मुश्किल है
![क्या डीन एम्ब्रोज़ दिखेंगे WWE में?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/41a0f-16614439073605.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/41a0f-16614439073605.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/41a0f-16614439073605.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/41a0f-16614439073605.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/41a0f-16614439073605.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/41a0f-16614439073605.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/41a0f-16614439073605.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/41a0f-16614439073605.png 1920w)
डीन एम्ब्रोज़ (जॉन मोक्सली) ने 2019 में WWE छोड़कर AEW में जाने का फैसला लिया था। बीते तीन सालों में जॉन मोक्सली को इंडिपेंडेंट सर्किट और AEW में जबरदस्त सफलता मिली है, जिसके कारण आज वो रेसलिंग इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में शामिल किए जाते हैं। जॉन कई मौकों पर कह चुके हैं कि उन्हें WWE छोड़ने का कोई मलाल नहीं है।
जॉन मोक्सली का AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट 2022 में खत्म होने वाला है। हालांकि, पूरी उम्मीद है कि वो टोनी खान की कंपनी को छोड़कर नहीं जाएंगे। इसका प्रमुख कारण यह हो सकता है कि मोक्सली को AEW ने काफी क्रिएटिव फ्रीडम दे रखी है। साथ ही उनकी बुकिंग बहुत ही मजबूत दिखाई जाती है। यह WWE में मिलना काफी मुश्किल है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।