डीन एम्ब्रोज़ द्वारा जॉन मोक्सली के किरदार में वापसी करने के 3 बड़े कारण

Jon Moxley

डीन एम्ब्रोज WWE के सबसे बढ़िया रैसलर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने शील्ड ब्रदर्स सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के साथ मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। वह WWE में एक बड़े स्टार थे और उन्होंने उन सभी चीजों को हासिल कर लिया था, जिसके बारे में एक सुपरस्टार सोच सकता है। वह मनी इन द बैंक विनर थे और इसके अलावा वह ग्रैंडस्लैम चैंपियन भी रह चुके हैं।

डीन एम्ब्रोज के नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना करने की बात WWE ने जनवरी 2019 में बताई थी। इसे बाद उनके WWE छोड़ने की बात आई थी। यह पहली बार था जब WWE ने किसी सुपरस्टार के कंपनी छोड़ने को लेकर अधिकारिक घोषणा की थी।

रैसलमेनिया 35 के बाद हुई रॉ डीन एम्ब्रोज की WWE में आखिरी रात थी और उन्होंने अपना आखिरी मैच बॉबी लैश्ले के खिलाफ लड़ा था। सभी को पता है कि डीन एम्ब्रोज WWE के बड़े स्टार थे और WWE उन्हें कंपनी में वापस लाने के लिए कुछ भी करेगी।

यहां हम तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों डीन एम्ब्रोज जॉन मोक्सली के किरदार में WWE में वापसी कर सकते हैं।

#WWE को एक अच्छे हील की जरूरत है

Dean Ambrose as Heel

डीन एम्ब्रोज ने शील्ड के सदस्य के रूप में WWE में डेब्यू किया था। उनके बारे में सारी चीजें चीख-चीखकर बताती है कि वह एक महान हील बन सकते हैं। डीन एम्ब्रोज कुछ समय के लिए हील थे लेकिन शील्ड की बढती लोकप्रियता के कारण रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ-साथ डीन एम्ब्रोज भी कंपनी के फेस बन गए।

एम्ब्रोज काफी लंबे समय तक स्मैकडाउन के फेस रह चुके हैं, लेकिन इस दौरान वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाए। यह तो स्पष्ट है कि डीन एम्ब्रोज को फेस की भूमिका निभाने में एकदम दिलचस्पी नही थी। हालांकि WWE में अपने अंतिम महीनों में डीन हील बन गए और उन्होंने रोमन रेंस के ल्यूकीमिया से पीड़ित होने की घोषणा के बाद सैथ रॉलिंस पर हमला कर दिया।

जॉन मोक्सली के रूप में वह आसानी से WWE में वापसी कर सकते हैं। डीन एम्ब्रोज का चेहरा और जॉन मोक्सली का नाम इस हार्डकोर दिग्गज के लिए काफी अच्छा मेल हो सकता है।

#डीन एम्ब्रोज का WWE में समय पूरा हो चुका है

Ambrose as Intercontinental Champion

जॉन मोक्सली और डीन एम्ब्रोज का किरदार जोनाथन गुड नाम के एक व्यक्ति के द्वारा निभाया गया है। WWE में आने से पहले ही डीन एम्ब्रोज जॉन मोक्सली के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे।

डीन एम्ब्रोज के किरदार ने WWE में हर टाइटल को अपने नाम किया है। कई मौको पर वह फेस के साथ-साथ हील की भी भूमिका निभा चुके हैं और इस दौरान उन्होंने हर बड़े स्टार के साथ फाइट की।

डीन एम्ब्रोज का किरदार WWE में काफी पहले शुरू हुआ है, लेकिन कंपनी ने इसे काफी लंबे समय तक खींचा। अगर जोनाथन गुड चाहते है कि उन्हें इतिहास में जॉन मोक्सली के रूप में याद किया जाए और डीन एम्ब्रोज के रूप में नहीं तो WWE ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां यह संभव हो सकता है।

# अधिक रचनात्मक स्वतंत्रता

Ambrose turned on Seth Rollins

डीन एम्ब्रोज के WWE से चले जाने का एक और बड़ा कारण उनके हील टर्न लेने के बाद WWE द्वारा उनके कैरेक्टर को खराब दिशा दी गई। सैथ रॉलिंस के साथ उनका फ्यूड अच्छा था लेकिन उसके बाद डीन एम्ब्रोज को मिड-कार्ड में डाल दिया गया।

अगर WWE एम्ब्रोज को कंपनी में लाने के लिए गंभीर है तो उन्हें एम्ब्रोज के जॉन मोक्सली किरदार को अधिक रचनात्मक स्वतंत्रता देने के साथ-साथ उन्हें अच्छी स्टोरीलाइन की भी पेशकश करनी पड़ेगी।

जॉन मोक्सली का किरदार हार्डकोर रैसलिंग के लिए बना ही है और अगर WWE उन्हें सही मात्रा में रचनात्मक स्वतंत्रता देती है, तो वह WWE में कुछ बेहतरीन काम कर सकते हैं।