3 बड़े कारण क्यों WWE रिंग में Brock Lesnar की वापसी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रही है!

WWE
क्या ब्रॉक लैसनर की वापसी हो पाएगी? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Brock Lesnar Return Difficult: WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का मैच कोडी रोड्स के साथ हुआ था। मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से WWE टीवी पर अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। जब भी कोई बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट आता है तो उनकी वापसी की अफवाहें और अटकलें सामने आने लगती हैं। ब्रॉक अब रिंग में आएंगे भी या नहीं ये किसी को नहीं पता। ये चीज संभव नहींं लग रही है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों द बीस्ट की वापसी अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रही है।

#3 WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का जेनल ग्रांट केस में एक बार फिर नाम सामने आ गया है

पिछले साल की शुरुआत में WWE के पूर्व कर्मचारी जेनल ग्रांट ने विंस मैकमैहन के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में इसमें ब्रॉक लैसनर का नाम भी सामने आया था। इसके बाद कंपनी ने उनसे दूरी बना ली थी।

हाल ही में जेनल ग्रांट के वकीलों ने विंस मैकमैहन के खिलाफ शिकायत में संशोधन के लिए एक खास प्रस्ताव जारी किया, जिसमें ऑफिशियल तौर पर द बीस्ट का नाम भी लिया गया है। ऐसा लग रहा है कि ये केस बहुत लंबा चलने वाला है। ऐसे में लैसनर की वापसी कराने के बारे में WWE द्वारा बिल्कुल भी नहीं सोचा जाएगा। इस वजह से भी अब उनकी रिंग में एंट्री मुश्किल लग रही है।

#2 WWE को अब ब्रॉक लैसनर की ज्यादा जरूरत नहीं है

पिछले कुछ सालों से WWE में बहुत अच्छा काम हो रहा है। खासतौर पर ट्रिपल एच के एरा में तो जबरदस्त फायदा हुआ है। अब कंपनी अपने मुख्य स्टार्स के ऊपर डिपेंड नहीं है। मौजूदा समय में कई ऐसे रेसलर्स हैं जो अपने दम पर WWE को आगे बढ़ा सकते हैं। साथ ही साथ बिजनेस को भी सातवें आसमान पर पहुंचा सकते हैं।

WWE की वर्तमान में दमदार स्थिति को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ब्रॉक की वापसी संभव नहीं है। कंपनी को अब उनकी ज्यादा जरूरत भी नहीं है। ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच ने उनके ऊपर ध्यान देना छोड़ दिया है क्योंकि उनके पास अन्य बड़े नाम इस समय मौजूद हैं।

#1 ट्रिपल एच के एरा में WWE में ब्रॉक लैसनर को नहीं मिलेगी ज्यादा फ्रीडम

WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है। कहा जाता है कि उन्हें बहुत ज्यादा क्रिएटिव फ्रीडम मिलती है। विंस मैकमैहन जब थे तो कई चीजें अपने हिसाब से लैसनर किया करते थे। अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि कमान ट्रिपल एच के हाथ में है।

शायद ब्रॉक को भी पता है कि अब उन्हें फ्रीडम नहींं मिलेगी तो वो खुद भी नहीं आना चाहते होंगे। इस कारण से भी उनका वापसी मुश्किल लग रही है। वो WWE में आएंगे तो फिर उन्हें ट्रिपल एच के हिसाब से चलना पड़ेगा। ये चीज शायद उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications