डब्लू डब्लू ई(WWE) के चार सबसे बड़े पीपीवी में एक समरस्लैम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।समरस्लैम पीपीवी ने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। फैंस जिस तरह के शो की उम्मीद कर रहे थे यह बिल्कुल वैसा ही शो था।
ये भी पढ़ें: WWE Summerslam 2019: शो में हुई 3 सबसे बड़ी गलतियां
समरस्लैम पीपीवी में कंपनी ने कई बड़े मुकाबले बुक किए जिसमें ट्रिश स्ट्रेटस का शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मुकाबला सबसे प्रमुख था। ईमानदारी से कहें तो ट्रिश स्ट्रेटस बनाम शार्लेट फ्लेयर का मैच इस पीपीवी का सबसे यादगार मैच था।
शार्लेट फ्लेयर और ट्रिश स्ट्रेटस को विमेंस डिवीजन की दो सबसे टॉप सुपरस्टार्स के रूप में गिना जाता है ऐसे में दोनों सुपरस्टार्स ने एक धमाकेदार मुकाबला देते हुए फैंस को खुश होने का मौका दिया। इस शानदार मैच में शार्लेट फ्लेयर ने जीत हासिल की तो वहीं ट्रिश ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। इसी कड़ी में आइए जानते हैं समरस्लैम में ट्रिश स्ट्रेटस के खिलाफ शार्लेट फ्लेयर की जीत के 5 बड़े कारण।
शार्लेट फ्लेयर टाइटल पिक्चर में शामिल होने वाली हैं
![शारà¥à¤²à¥à¤ फà¥à¤²à¥à¤¯à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/044d3-15655830661273-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/044d3-15655830661273-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/044d3-15655830661273-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/044d3-15655830661273-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/044d3-15655830661273-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/044d3-15655830661273-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/044d3-15655830661273-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/044d3-15655830661273-800.jpg 1920w)
9 बार की WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने समरस्लैम में ट्रिश स्ट्रेटस को हराकर इस बात के संकेत दिए है कि जल्द ही वह टाइटल पिक्चर में शामिल होने वाली हैं। साल 2019 में ऐसे कम ही मौके आए हैं जब शार्लेट ने टाइटल के लिए मुकाबले किए हो और तब जब वह 9 बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं।
ट्रिश के खिलाफ जीत हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि बिना टाइटल के भी वह चैंपियन हैं। हमारे ख्याल से WWE जल्द ही शार्लेट को टाइटल मुकाबले के लिए बुक करने वाली है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
हील सुपरस्टार का जीतना जरूरी था
![बà¥à¤à¥ लिà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e49df-15655831186520-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e49df-15655831186520-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e49df-15655831186520-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e49df-15655831186520-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e49df-15655831186520-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e49df-15655831186520-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e49df-15655831186520-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/e49df-15655831186520-800.jpg 1920w)
समरस्लैम पीपीवी विमेंस डिवीजन के लिए काफी शानदार पीपीवी रहा। शो में कुल विमेंस डिवीजन के कुल चार मुकाबले बुक किए गए। प्री शो में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप वहीं मेन इवेंट में रॉ विमेंस चैंपियनशिप, स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप और शार्लेट बनाम ट्रिश के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: SummerSlam में गोल्डबर्ग द्वारा डॉल्फ ज़िगलर पर बार-बार अटैक करने के 4 बड़े कारण
इन मुकाबले के नतीजों की बात करें तो बेली ने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप, बैकी लिंच ने रॉ विमेंस चैंपियनशिप और एलेक्सा-निक्री ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती। इतने सारे बेबीफेस के जीतने के बाद शार्लेट बनाम ट्रिश के मुकाबले में हील (विलन) सुपरस्टार को जीतने की सख्त जरूरत थी और शायद इसी कारण से शार्लेट को जीत के लिए बुक किया गया।
शार्लेट फ्लेयर फुल टाइमर रेसलर हैं
![फà¥à¤² à¤à¤¾à¤à¤®à¤° रà¥à¤¸à¤²à¤° हà¥à¤ शारà¥à¤²à¥à¤ फà¥à¤²à¥à¤¯à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/54828-15655833089004-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/54828-15655833089004-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/54828-15655833089004-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/54828-15655833089004-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/54828-15655833089004-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/54828-15655833089004-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/54828-15655833089004-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/54828-15655833089004-800.jpg 1920w)
WWE के पीपीवी में अक्सर पार्ट टाइमर सुपरस्टार्स जीत हासिल करते हुए देखे जाते हैं। अंडरटेकर, गोल्डबर्ग जैसे कई सुपरस्टार्स हैं जो पार्ट टाइमर होने के बाद भी जीत के लिए बुक जाते हैं। समरस्लैम में भी फैंस को कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 11 अगस्त, 2019
पार्ट टाइमर सुपरस्टार गोल्डबर्ग ने डॉल्फ ज़िगलर को बुरी तरह से मात दी। इसके बाद फैंस को फुट टाइमर शार्लेट फ्लेयर और पार्ट टाइमर ट्रिश स्ट्रेटस के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में WWE ने शार्लेट फ्लेयर को फुट टाइमर होने के कारण जीत के लिए बुक किया। कंपनी इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि फुट टाइमर सुपरस्टार ही उनके गो-होम-शो को हिट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।