Jey Uso: WWE SmackDown में इस हफ्ते द ब्लडलाइन (The Bloodline) का सैगमेंट एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बना। एक तरफ जिमी उसो (Jimmy Uso) ने समरस्लैम (SummerSlam) में अपने भाई को दिए धोखे पर सफाई दी, वहीं रोमन रेंस (Roman Reigns) एक बार फिर बेहद अहंकारी अंदाज में द उसो ब्रदर्स पर तंज कसते हुए दिखाई दिए।इसी शो में जे ने पहले रोमन रेंस और उसके बाद जिमी उसो पर भी सुपरकिक लगाने के बाद कहा था कि वो द ब्लडलाइन, SmackDown और WWE छोड़ रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में जिनसे Jey Uso ने सबका साथ छोड़ने का फैसला लिया है।#)Jey Uso WWE में अकेले पड़ गए हैं View this post on Instagram Instagram PostJey uso के लिए मुश्किलें तब शुरू हुई थीं जब रोमन रेंस ने 2020 में वापसी के बाद उन्हें निशाना बनाया था। रोमन ने जिमी उसो को मोहरा बनाकर जे को अपने साथ आने पर मजबूर किया था। SmackDown में रोमन ने कहा था कि जे उसो हमेशा भावुक होकर सोचते हैं, शायद यही कारण है कि उनका फायदा उठाना किसी के लिए ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।भावुक होकर सोचना ही जे उसो को मुश्किल परिस्थितियों में फंसाता आया है। SummerSlam 2023 में मिले धोखे के बाद उनके लिए जिमी उसो पर भी भरोसा करना मुश्किल है। कुल मिलाकर देखा जाए तो हमेशा द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में जे का फायदा उठाया जाता रहा है और अब वो अकेले पड़ गए हैं। इसलिए सब माइंड गेम्स और स्टोरीलाइंस से तंग आकर उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है।#)जल्दबाजी में लिया गया फैसला View this post on Instagram Instagram PostJey Uso SummerSlam 2023 में हुए ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस को हराने के बहुत करीब आ गए थे। अगर जिमी उसो का इंटरफेरेंस ना हुआ होता तो शायद हम आज जे को ट्राइबल चीफ के रूप में देख रहे होते। उस मैच ने दिखाया कि वो अकेले दम पर किसी भी सुपरस्टार को हरा सकते हैं। SummerSlam में मिले धोखे और आज तक रोमन रेंस द्वारा उठाए गए फायदे के कारण उन्हें गुस्सा होने का पूरा अधिकार है, लेकिन ये कहना गलत नहीं कि SmackDown में उन्होंने जल्दबाजी में आकर फैसला लिया है। उन्हें अपनी काबिलियत पर भरोसा जताना चाहिए कि वो अकेले दम पर सबका बुरा हाल कर सकते हैं। इसलिए इन बातों को महसूस करने के बाद वो जल्द वापसी भी कर सकते हैं।#)ये एंगल किसी अनोआ'ई फैमिली के मेंबर की वापसी करवा सकता है View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन में जबसे फूट पड़नी शुरू हुई, तभी से मांग की जाने लगी थी कि स्थिति को संभालने के लिए इस स्टोरीलाइन में अनोआ'ई फैमिली के किसी बुजुर्ग सदस्य को जरूर लाना चाहिए। खासतौर पर द उसोज़ और सोलो सिकोआ के पिता, रिकिशी को लेकर कई बार खबरें सामने आती रही हैं कि वो इस स्टोरीलाइन में आ सकते हैं।अब Jey Uso ने बड़ा फैसला लेकर खुद को अपने भाइयों से दूर कर लिया है। मगर ऐसी स्थिति में रिकिशी या अनोआ'ई फैमिली के किसी अन्य मेंबर का आना इस कहानी में चार चांद लगा सकता है। ऐसी स्थिति में देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोमन रेंस हमेशा की तरह अपने बुजुर्गों के खिलाफ भी अहंकारी रवैया अपनाएंगे।