3 कारण क्यों WWE Crown Jewel 2024 में Roman Reigns और The Usos को जीत मिलनी चाहिए

WWE
WWE Crown Jewel 2024 में होगा जबरदस्त मुकाबला (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Should Win Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। फैंस को सऊदी अरब में तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा। इस शो में कुल सात मुकाबले होंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns) के मैच पर सभी की नज़रें टिकी होंगी। वो द उसोज़ के साथ मिलकर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन का सामना करेंगे। अभी तक इनकी राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों Crown Jewel में रेंस और उसोज़ को जीत मिलनी चाहिए।

Ad

#3 लंबे समय बाद WWE रिंग में साथ काम करते हुए नज़र आएंगे रोमन रेंस और द उसोज़

Ad

पुरानी ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया है। एक वक्त में रोमन रेंस और द उसोज़ ने साथ मिलकर ब्लू ब्रांड पर राज किया था। साथ ही साथ कई प्रीमियम लाइव इवेंट में भी अपना जलवा दिखाया था। अब फिर से फैंस को वो पल देखने को मिलेगा।

लंबे समय बाद रेंस और उसोज़ साथ मिलकर मुकाबला लड़ेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो WWE ने उन्हें जीत के लिए ही बुक करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर बड़ा नुकसान आगे जाकर हो सकता है।

#2 फैंस को खुश करने के लिए WWE Crown Jewel में रोमन रेंस और द उसोज़ को जीत मिलनी चाहिए

Ad

रोमन रेंस और द उसोज़ का मोमेंटम इस समय काफी तगड़ा है। फैंस का बेबीफेस टीम को पूरा समर्थन प्राप्त है। सोचिए अगर Crown Jewel में इन्हें हार मिली तो क्या होगा। WWE यूनिवर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच सकता है।

फैंस को भावनाओं का ख्याल रखते हुए Crown Jewel में रोमन रेंस और द उसोज़ को जरूर जीत मिलनी चाहिए। वैसे भी सऊदी अरब के लोग रोमन को बहुत पसंद करते हैं। उनकी जीत में ही सभी की खुशी होगी। कंपनी को इस चीज का खासतौर पर ध्यान देना चाहिए।

#1 WWE Crown Jewel 2024 में जीत से रोमन रेंस और द उसोज़ के रिश्ते होंगे मजबूत

Ad

रोमन रेंस और जे उसो का रीयूनियन हो गया है लेकिन थोड़ा बहुत मनमुटाव अभी भी जरूर होगा। खासतौर पर जे पुरानी बातों को भूले नहीं हैं। अगर Crown Jewel 2024 में बेबीफेस टीम को हार मिलती है तो फिर ब्लेम का गेम शुरू हो सकता है। तीनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे को हार का दोषी ठहरा सकते हैं।

सऊदी अरब में अगर रोमन और उसोज़ की जीत होगी तो फिर इनके रिश्ते मजबूत हो जाएंगे। ये चीज कहीं ना कहीं आगे के लिए अच्छी साबित हो सकती है। इस वजह से ही Crown Jewel में रोमन और उसोज़ को जीत मिलनी काफी जरूरी है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications