WWE हमेशा से ही अपने फैंस को आखिरी क्षणों में हैरान करने के लिए मशहूर रहा है। भले ही WWE यूनिवर्स को पसंद आये या ना आये कंपनी का मकसद लोगों को हैरान करने का होता है।
पिछले हफ्ते रोमन रेंस रॉ में लौटकर आये और उन्हें अपनी बिमारी के बारे में अपडेट देना था। लेकिन उन्होंने जो बोला उसने सबके होश उड़ा दिए। रोमन रेंस ने कहा कि वो तत्काल प्रभाव से WWE में वापसी कर रहे हैं।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि रेंस WrestleMania 35 में यूनिवर्सल टाइटल अपने नाम कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं ऐसा होने के 3 कारण।
#3 किसी अच्छे प्रतिद्वंदी का ना होना
WrestleMania 35 आने में अब ज़्यादा समय नहीं बचा और जो रेंस के सामने लड़ सके, फिलहाल कंपनी ऐसा कोई रैसलर नहीं ढूंढ पाई है। इतने कम समय में शायद ऐसा करना भी WWE के लिए मुश्किल होगा।
जब तक दिग्गज रैसलर द रॉक खुद WrestleMania 35 में उतरने का फैसला नहीं लेते तब तक रेंस को कोई बड़ा मैच मिलने की संभावनाएं बहुत कम दिखाई देती हैं।
और शायद इसी वजह से रेंस WrestleMania 35 में यूनिवर्सल टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाले मैच में दखल दे सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं