3 कारण क्यों Roman Reigns को वापसी के बाद WWE Raw में जाना चाहिए

क्या रोमन रेंस को WWE Raw में जाना चाहिए?
क्या रोमन रेंस को WWE Raw में जाना चाहिए?

Roman Reigns: WWE SmackDown में इस हफ्ते ड्राफ्ट देखने को मिला। अगले हफ्ते रॉ (Raw) में भी ये जारी रहेगा। कुछ दिन पहले कंपनी ने ड्राफ्ट पूल जारी कर दिया था, जिसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) का नाम भी शामिल था। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्हें चुना जाना था लेकिन फैंस को बड़ा झटका लगा।

शो से पहले बैकस्टेज में पॉल हेमन ने कहा कि रोमन रेंस ने ड्राफ्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। रेंस पिछले कई सालों से ब्लू ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे थे। WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद वो ब्रेक पर चले गए हैं। खैर ड्राफ्ट का हिस्सा रेंस नहींं रहेंगे और इसके बाद कई सवाल खड़े हो जाते हैं। रेंस की वापसी फिलहाल अब निश्चित नहीं है, वो कभी भी रिंग में एंट्री कर सकते हैं। वापसी के बाद ही उनका ब्रांड तय किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन को वापसी के बाद Raw में जाना चाहिए।

#3 WWE SmackDown में कोडी रोड्स को पूरी तरह कब्जा करने देना चाहिए

रोमन रेंस और कोडी रोड्स की राइवलरी दो साल तक चली। दोनों के बीच WrestleMania 39 और WrestleMania 40 में मुकाबला हुआ था। WrestleMania 40 में रोड्स ने रेंस को हराकर उनके 1316 दिन के टाइटल रन का अंत किया था। अब कोडी के ब्लू ब्रांड में टॉप सुपरस्टार बनने का समय आ गया है।

रोमन रेंस और कोडी एक ही ब्रांड में रहेंगे तो फिर गड़बड़ हो जाएगी। रेंस की अपेक्षा कोडी को फैंस का कम समर्थन मिलेगा। कोडी के साथ फिर से टक्कर ना होने के लिए ट्राइबल चीफ को रेड ब्रांड में चले जाना चाहिए।

#2 रोमन रेंस को अब WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जाना चाहिए

रेंस ब्लू ब्रांड में चार साल तक चैंपियन रहे। अब उनका काम वहां पर लगभग खत्म हो गया है। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप Raw में है और डेमियन प्रीस्ट मौजूदा समय में चैंपियन हैं। इस टाइटल के पीछे अब हर कोई जाना चाहता है। Backlash 2024 में प्रीस्ट अपने टाइटल को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

रोमन अगर Raw में आएंगे तो फिर वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं। उनकी वजह से इस टाइटल का कद और भी ऊंचा हो सकता है। सबसे बड़ी बात है कि रेंस की नई राइवलरी फैंस को देखने को मिलेगी।

#1 WWE Raw में रोमन रेंस और जे उसो एक साथ काम कर सकते हैं

रोमन रेंस और जे उसो का इतिहास सभी को पता है। दोनों ने द ब्लडलाइन में जबरदस्त काम किया। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच मतभेद चल रहा है। जे उसो को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया है। वो आगे भी अब Raw में ही काम करते हुए नज़र आएंगे।

रोमन वापसी के बाद बेबीफेस रूप में नज़र आ सकते हैं। रेंस अब चैंपियन नहीं हैं तो वो जे के साथ अपने मतभेदों को सुधार सकते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जे उसो ने कहा था कि उनके लिए रेंस हमेशा ट्राइबल चीफ रहेंगे। अगर रोमन और जे उसो फिर से साथ में काम करेंगे तो एक नई स्टोरी शुरू हो सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now