3 कारण क्यों WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns-The Usos vs Bloodline मैच बुक किया गया

Ujjaval
WWE Crown Jewel के लिए टैग टीम मैच बुक हुआ (Photo: WWE.com)
WWE Crown Jewel के लिए टैग टीम मैच बुक हुआ (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Big Match Booked: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे थे। अब इस शो को लेकर सभी का उत्साह दोगुना हो गया है क्योंकि रोमन रेंस (Roman Reigns) भी यहां एक्शन में दिखेंगे। कुछ समय पहले ही WWE ने उनके मैच का ऐलान कर दिया। वो द उसोज़ के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन फैक्शन का सामना करने वाले हैं।

Ad

इस सिक्स मैन टैग टीम मैच के धमाकेदार होने की पूरी उम्मीद है। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से WWE ने सऊदी अरब के शो के लिए यह मुकाबला तय किया। इस आर्टिकल में हम तीन कारणों के बारे में बात करेंगे क्योंकि WWE ने रोमन रेंस और द उसोज़ vs ब्लडलाइन टैग टीम मैच Crown Jewel 2024 के लिए बुक किया।

3- WWE Crown Jewel में साथ काम करने से जे उसो को रोमन रेंस पर भरोसा हो जाएगा

Ad

जे उसो और रोमन रेंस के बीच बड़ा इतिहास रहा है। इन सभी चीजों के बावजूद अब वो साथ आकर काम करेंगे। जे उसो ने जिमी उसो के साथ अपनी अनबन को खत्म कर लिया है लेकिन रोमन रेंस के साथ ऐसा होना बाकी है। जिमी के मुकाबले रोमन ने जे का ज्यादा दिल तोड़ा है। इसी वजह से उन्हें OTC से ज्यादा नफरत है। फैंस इस नफरत को खत्म होते हुए देखना चाहते हैं।

जे को रोमन पर भरोसा तब ही होगा, जब वो साथ मिलकर काम करेंगे। Crown Jewel में इसी कारण दोनों को साथ बुक किया गया। रोमन रेंस अगर मैच के दौरान किसी तरह से जे उसो के लिए जोखिम उठाते हैं और इसी के चलते मैच में उनकी जीत होती है, तो यीट मास्टर को पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर भरोसा हो जाएगा। वो यहां से अपनी पार्टनरशिप को लंबे समय के लिए आगे बढ़ाने का मन बन सकते हैं।

2- WWE Crown Jewel में रोमन रेंस का मैच कराने से WWE को ही फायदा होगा

Ad

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके कारण बिजनेस के मामले में हमेशा ही WWE को बहुत बड़ा फायदा मिलता है। रोमन के आने के बाद से WWE के शोज़ बेहतर बन रहे हैं और सोशल मीडिया व्यूअरशिप में भी उछाल है। सऊदी अरब के शोज़ द्वारा WWE को पैसों के मामले में सबसे ज्यादा फायदा होता है।

सऊदी अरब के फैंस इसी वजह से बेहतर शो की उम्मीद करते हैं। रोमन रेंस को बुक करके WWE को इसी कारण प्रॉफिट होगा। वो एक बेहतर कार्ड वहां एक फैंस को दे पाएंगे और कुल मिलाकर Crown Jewel अच्छा बन पाएगा। इसके साथ ही नंबर्स के मामले में भी WWE को काफी हद तक फायदा मिलता है। WWE ने यही सोचकर रोमन को शो से दूर रखने के बजाय 6 मैच पहले से बुक होने के बावजूद उन्हें जगह दी।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस और द उसोज़ के लिए ब्लडलाइन से बदला लेने का सबसे अच्छा मौका आ गया है

Ad

रोमन रेंस, जिमी उसो और जे उसो सभी को ब्लडलाइन से बदला लेना है। रोमन रेंस से सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन, वाइजमैन, ट्राइबल चीफ पद और उला फाला सबकुछ ले लिया। सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को धोखा दिया था। इसके अलावा ब्लडलाइन के कारण जे उसो अपने करियर की पहली इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार गए।

तीनों ही स्टार्स को सोलो सिकोआ के ग्रुप से बदला लेना था और उन्हें सही मौके की तलाश थी। इसी वजह से उनका टैग टीम मैच बुक कर दिया। अब तीनों ही रेसलर्स मिलकर हील ग्रुप की हालत खराब कर सकते हैं और उनसे सही तरह से बदला ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications