3 कारण क्यों रोमन रेंस को WWE में सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से अकेले ही लड़ना पड़ सकता है

wwe
WWE SmackDown में पिछले हफ्ते रोमन रेंस के ऊपर नंबर्स गेम्स भारी पड़ा (Photo: WWE.com))

Reasons Why Roman Reigns May Fight New Bloodline Alone: WWE SmackDown में रोमन रेंस (Roman Reigns) की राइवलरी इस समय सोलो सिकोआ के साथ चल रही है। सिकोआ की नई ब्लडलाइन में जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ शामिल हैं। इनसे फिलहाल रेंस अकेले ही निपटने की कोशिश कर रहे हैं।

Ad

सभी को लग रहा है कि इस राइवलरी में रेंस का साथ उनके पुराने साथी दे सकते हैं। हालांकि, प्लान कुछ दूसरा भी हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों सिकोआ की ब्लडलाइन से रोमन को अकेले ही लड़ना पड़ सकता है।

#3 क्या WWE में रोमन रेंस के साथियों को उनके ऊपर अब भरोसा नहीं रहा?

Ad

रोमन रेंस ने पिछले चार साल हील के रूप में तगड़ा काम किया। कई बार उन्होंने चीटिंग भी की। द उसोज़ और सैमी ज़ेन भी उनके साथ थे। जे उसो और सैमी के साथ उनके रिश्ते खराब हो चुके हैं। रेंस के ऊपर ये दोनों अब शायद भरोसा नहीं करेंगे।

जिमी उसो और पॉल हेमन के ऊपर जब अटैक हुआ था तब उन्हें बचाने रोमन रेंस नहीं आए थे। ये दोनों भी रेंस का साथ देने से पीछे हट सकते हैं। देखा जाए तो अब उनके पुराने साथियों को उनके ऊपर विश्वास नहीं रहा। इस वजह से रोमन को सिकोआ की ब्लडलाइन से अकेले ही लड़ना पड़ सकता है।

#2 क्या WWE सुपरस्टार रोमन रेंस अकेले ही उला फला हासिल करना चाहते हैं?

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच इस समय राइवलरी ट्राइबल चीफ का पद हासिल करने के लिए चल रही है। दोनों का लक्ष्य उला फला पहनने का है। सिकोआ बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। सोलो लगातार कह रहे हैं कि अब ट्राइबल चीफ वो हैं।

ऐसा हो सकता है कि इस काम में रोमन खुद किसी की मदद ना लेना चाहते हों। वो उला फला पहनने में अपने पुराने साथियों का योगदान नहीं चाहते हैं। इस प्लान के तहत भी उन्हें सिकोआ की नई ब्लडलाइन से अकेले लड़ना पड़ सकता है।

#1 रोमन रेंस को WWE सुपरस्टार जे उसो और जिमी उसो का साथ मिलना लगभग मुश्किल

Ad

सोलो सिकोआ और उनके साथियों के खिलाफ अगर कोई रोमन रेंस की मदद करेगा तो दिमाग में सबसे पहले द उसोज़ का नाम आता है। ऐसा लगता है कि जिमी उसो पूरी तरह फिट नहीं हैं। कुछ ना कुछ उनके साथ बड़ा मुद्दा चल रहा है, वरना अभी तक उनकी वापसी जरूर हो जाती।

उधर जे उसो की राह बिल्कुल अलग हो गई है। पिछले एक साल में रेड ब्रांड में उन्होंने अपने आपको सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। अब अगर वो रेंस का साथ देने आते हैं तो फिर उनका सिंगल्स रन खत्म हो जाएगा और ऐसा शायद कंपनी नहीं होने देगी। इस लिहाज से भी देखा जाए तो रोमन को मजबूरी में अकेले ही नई ब्लडलाइन का सामना करना पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications