3 कारण क्यों WWE दिग्गज Roman Reigns पहले से ज्यादा खतरनाक रूप में वापसी कर सकते हैं 

WWE, Roman Reigns Return,
क्या रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद हील बने रहेंगे? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Return Most Dangerous Way: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। देखा जाए तो रोमन करीब ढाई महीनों से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। फैंस रेंस की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वो चाहते हैं कि ट्राइबल चीफ जल्द-से-जल्द वापसी कर लें।

देखा जाए तो WWE में रोमन रेंस की अनुपस्थिति में कुछ बड़ी चीज़ें हुई हैं। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि वापसी के बाद रोमन का अब तक का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE दिग्गज रोमन रेंस पहले से ज्यादा खतरनाक रूप में वापसी कर सकते हैं।

3- रोमन रेंस के पास WWE में खोने के लिए कुछ नहीं बचा है

रोमन रेंस WrestleMania XL में अपना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल हार गए थे। उनकी अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ ने बगावत करते हुए पहले जिमी उसो और SmackDown के आखिरी एपिसोड में पॉल हेमन को ब्लडलाइन से बाहर करते हुए इस फैक्शन को पूरी तरह अपने कंट्रोल में ले लिया। यही नहीं, सोलो ने अपने नए फैक्शन में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को शामिल कर लिया है।

इस वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि रोमन रेंस के पास WWE में खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। देखा जाए तो अगर किसी शख्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं बचता तो वो काफी खतरनाक हो जाता है। संभव है कि रोमन का वापसी के बाद एकमात्र मकसद अपने दुश्मनों से बदला लेना हो। यही कारण है कि रेंस की वापसी के बाद उनके दुश्मनों को सावधान रहने की जरूरत है।

2- WWE SmackDown में एक बार फिर दबदबा स्थापित करने के लिए

रोमन रेंस ने साल 2020 में यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद पूरी तरह SmackDown में अपना दबदबा बना लिया था। रोमन का ब्रेक पर जाने से पहले तक ब्लू ब्रांड पर पूरी तरह कंट्रोल था। जैसा कि हमने बताया कि रोमन से सबकुछ लिया चुका है। यही कारण है कि उनका SmackDown में दबदबा पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

हालांकि, रोमन रेंस को सुपरस्टार्स और शोज को डॉमिनेट करना काफी पसंद है। हालांकि, वो अपने शांत रूप में शायद ही SmackDown पर एक बार फिर अपना दबदबा स्थापित कर पाएंगे। यही कारण है रोमन वापसी के बाद सभी को अपने सबसे खतरनाक रूप का दर्शन करा सकते हैं।

1- WWE SmackDown में नए ब्लडलाइन ने पॉल हेमन की हालत खराब करके रोमन रेंस का गुस्सा बढ़ा दिया है

पॉल हेमन ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में सोलो सिकोआ को अपने ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद ब्लडलाइन ने हेमन पर खतरनाक हमला कर दिया था। यही नहीं, इस हील फैक्शन ने पॉल को कमेंट्री टेबल पर पावरबॉम्ब दे दिया था और इस वजह से दिग्गज को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है।

देखा जाए तो रोमन रेंस अपने वाइजमैन की काफी इज्जत करते हैं। यह बात तो पक्की है कि रोमन को पॉल हेमन को इस हालत में देखकर काफी गुस्सा आया होगा। अब ऐसा लग रहा है कि रोमन अपने सबसे खतरनाक रूप में वापसी करने के बाद नए ब्लडलाइन मेंबर्स पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी धज्जियां उड़ा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications