3 कारण क्यों WWE दिग्गज Roman Reigns को Survivor Series 2023 इवेंट का हिस्सा बनना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस को Survivor Series का हिस्सा बनना चाहिए
WWE दिग्गज रोमन रेंस को Survivor Series का हिस्सा बनना चाहिए

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय रेसलिंग बिजनेस के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने हाल ही में क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में मैच लड़ा था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार वो दोबारा ब्रेक पर जाने वाले हैं और वो सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) में संभावित तौर पर नज़र नहीं आएंगे।

अभी आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं हुआ है। कुछ कारणों से लगता है कि रोमन रेंस को Survivor Series का हिस्सा बनना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस को Survivor Series 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में जरूर नज़र आना चाहिए।

3- WWE Survivor Series 2023 में Roman Reigns के आने से स्टार पावर बढ़ेगी

रोमन रेंस आसानी से WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनके आने से WWE को साप्ताहिक एपिसोड्स और प्रीमियम लाइव इवेंट्स में फायदा होता है। Survivor Series असल में कंपनी के 4 सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। ऐसे में रोमन का मुख्य शो में नज़र आना अच्छा फैसला रह सकता है।

इससे शो की स्टार पावर में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी। WWE को इवेंट की व्यूअरशिप के मामले में फायदा होगा। इसके अलावा शो से पहले होने वाले SmackDown के एपिसोड्स की रेटिंग बढ़ेगी। कुल मिलाकर रोमन को मैच में जोड़ने से WWE को फायदा होगा। ऐसे में ट्राइबल चीफ को मुकाबले में शामिल किया जाना चाहिए।

2- WWE में Roman Reigns के आखिरी और अगले मैच के बीच बहुत बड़ा अंतराल हो जाएगा

Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस ने एलए नाइट को हराया और अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की। Survivor Series असल में कंपनी का साल 2023 का आखिरी शो है। इसके बाद सीधा जनवरी 2024 के अंत में Royal Rumble का आयोजन किया जाएगा। Crown Jewel और Royal Rumble के बीच काफी बड़ा गैप है।

इसी वजह से अगर रोमन रेंस Survivor Series में नज़र नहीं आएंगे, तो उनके मैचों के बीच लंबा अंतराल हो जाएगा। यह चीज़ फैंस को पसंद नहीं आएगी और ट्राइबल चीफ भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में उन्हें शिकागो में होने वाले Survivor Series 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में शामिल होना चाहिए।

1- WWE दिग्गज Roman Reigns नज़र नहीं आते हैं, तो कोई वर्ल्ड टाइटल मैच नहीं होगा

WWE के इतिहास में Survivor Series का काफी महत्व है। इसी वजह से WWE हमेशा शो के मैच कार्ड को अच्छा बनाने की कोशिश करता है। अभी कंपनी के पास दो वर्ल्ड टाइटल्स मौजूद हैं। रोमन के नहीं रहने पर अमूमन सैथ की चैंपियनशिप प्रीमियम लाइव इवेंट्स में दांव पर लगी होती है। Survivor Series 2023 में सैथ रॉलिंस असल में WarGames मैच का हिस्सा बने हुए हैं

विजनरी का अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को डिफेंड करना मुश्किल है। इसी वजह से अगर रोमन रेंस भी शो का हिस्सा नहीं बनते हैं, तो इस बड़े इवेंट में एक भी वर्ल्ड टाइटल मैच नहीं हो पाएगा। कई लोगों को यह चीज़ पसंद नहीं आएगी और इससे WWE पर भी ढेरों सवाल खड़े होंगे। ऐसे में रोमन रेंस को Survivor Series 2023 में नज़र आना चाहिए और किसी रेसलर के खिलाफ टाइटल दांव पर लगाना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications