3 कारण क्यों WWE दिग्गज Roman Reigns की SummerSlam 2024 के जरिए वापसी नहीं करानी चाहिए 

WWE, SummerSlam 2024, Roman Reigns,
क्या रोमन रेंस की WWE SummerSlam 2024 के जरिए होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Not Return At Summerslam 2024: WWE के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक SummerSlam के करीब आने के साथ ही रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी की अफवाहें तेज हो चुकी हैं। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) भी बार-बार रोमन को ललकराते हुए उन्हें वापस आने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कईयों का मानना है कि रेंस SummerSlam के जरिए वापसी कर सकते हैं।

Ad

ऐसा लग रहा है कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन की वापसी के बाद जमकर बवाल देखने को मिल सकता है। देखा जाए तो हेड ऑफ द टेबल का SummerSlam के जरिए वापसी कराना शायद सही फैसला नहीं रहेगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE दिग्गज रोमन रेंस की SummerSlam 2024 के जरिए वापसी नहीं करानी चाहिए।

3- WWE SummerSlam में रोमन रेंस की वापसी होने की सभी उम्मीद कर रहे हैं

Ad

जैसा कि हमने बताया कि रोमन रेंस की SummerSlam में वापसी होने की अफवाहें सामने आ रही हैं। याद दिला दें, रोमन ने साल 2020 में भी इसी इवेंट के जरिए वापसी की थी। पिछली बार रेंस की इस इवेंट के जरिए रिटर्न होने की उम्मीद नहीं थी, हालांकि, इस बार ऐसा नहीं है।

देखा जाए रोमन रेंस का SummerSlam के जरिए रिटर्न कराके उनकी वापसी प्रेडिक्टबेल नहीं बनानी चाहिए। इसके बजाए उनका इस इवेंट के बाद होने वाले SmackDown के जरिए वापसी करानी चाहिए। अगर रोमन SummerSlam के बाद होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड के जरिए वापसी करते हुए सोलो सिकोआ को कंफ्रंट करते हैं तो यह इस साल हुए सबसे यादगार SmackDown इवेंट्स में से एक बन जाएगा।

2- रोमन रेंस की WWE SummerSlam 2024 में वापसी से दूसरी बड़ी चीज़ों को महत्व नहीं मिलेगा

Ad

इस साल SummerSlam में गुंथर के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने की अफवाहें हैं। इसके अलावा इस इवेंट में सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर मैच समेत काफी कुछ देखने को मिलने वाला है। देखा जाए तो फैंस रोमन रेंस की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यही कारण है कि अगर रोमन SummerSlam के जरिए वापसी करते हैं तो फैंस इस इवेंट में होने वाली दूसरी बड़ी चीज़ों को इग्नोर करते हुए केवल दिग्गज के रिटर्न को महत्व दे सकते हैं। हालांकि, ऐसा होना बिल्कुल भी सही नहीं रहेगा। यही कारण है कि SummerSlam में रेंस की वापसी ना कराके दूसरे सुपरस्टार्स को लाइमलाइट में आने का मौका देना चाहिए।

1- रोमन रेंस की SummerSlam में वापसी से सोलो सिकोआ के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने की संभावना कम हो जाएगी

Ad

कंपनी जल्द ही SummerSlam के लिए कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच को ऑफिशियल कर सकती है। सोलो को मौजूदा समय में बड़ा पुश दिया जा रहा है और उन्होंने Money in the Bank में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में कोडी को पिन भी किया था। यही नहीं, सिकोआ के पास ब्लडलाइन नाम का खतरनाक फैक्शन मौजूद है।

इस वजह से ऐसा लग रहा है कि ट्राइबल चीफ SummerSlam में अमेरिकन नाईटमेयर को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं। अगर सोलो सिकोआ नए चैंपियन बनते हैं तो इससे ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन और भी रोचक हो जाएगी। हालांकि, अगर रोमन रेंस SummerSlam में वापसी करते हैं तो वो अपने पूर्व इन्फोर्सर को कभी भी चैंपियन नहीं बनने देंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications