Jinder Mahal: साल 2024 शुरुआत से ही WWE के लिए दिलचस्प बना हुआ है क्योंकि इसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। सीएम पंक (CM Punk) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसे बड़े सुपरस्टार्स रेसलमेनिया (WrestleMania 40) से बाहर हो चुके हैं। इसी बीच जिंदर महल (Jinder Mahal) खासतौर पर जनवरी महीने में बड़े आकर्षण का केंद्र बने रहे थे।जिंदर पूर्व WWE चैंपियन रह चुके हैं और हील किरदार में काफी अच्छा काम करते आए हैं। उनके पास वो स्किल्स हैं जो उन्हें कंपनी में काफी सफलता दिला सकती हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 बड़े कारणों के बारे में जिनसे Jinder Mahal को लगातार टीवी टाइम जरूर मिलना चाहिए।#)WWE सुपरस्टार Jinder Mahal ने 2024 में मिले सभी मौकों पर अच्छा काम करके दिखाया है View this post on Instagram Instagram PostJinder Mahal को साल 2024 में पहली बार Raw Day 1 स्पेशल इवेंट में देखा गया था, जिसमें उन्होंने द रॉक के साथ रिंग शेयर की थी। उस सैगमेंट में हालांकि वो द पीपल्स एल्बो लगने के कारण धराशाई हो गए थे, लेकिन अपनी प्रोमो स्किल्स से उन्होंने फैंस को खूब प्रभावित किया था।इसके अलावा उनका मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ सैगमेंट भी काफी अच्छा रहा था। वो इसी साल रॉलिंस को चैंपियनशिप के लिए भी चैलेंज कर चुके हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता था कि उनकी इन-रिंग स्किल्स में भी सुधार हुआ है। कुल मिलाकर देखा जाए तो जिंदर महल ने एक परफॉर्मर के रूप में खुद में बहुत सुधार किया है और उनका निरंतर टीवी पर नज़र आना WWE के लिए फायदेमंद रह सकता है।#)जिंदर महल को पुश मिलने से WWE में वीर महान और सांगा का भी फायदा हो सकता है View this post on Instagram Instagram PostWWE मेन रोस्टर पर काम कर रहे भारतीय सुपरस्टार्स Jinder Mahal, वीर महान और सांगा हैं। जिंदर ने 2023 की शुरुआत में NXT में वापसी कर सांगा और वीर की टीम द इंडस शेर को जॉइन किया था। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि मैनेजिंग किरदार में पूर्व WWE चैंपियन ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया था।ये तीनों सुपरस्टार्स अब भी साथ हैं और अगर जिंदर महल को आने वाले महीनों में पुश दिया गया तो संभव ही इससे वीर महान और सांगा भी खुद को एक खतरनाक टीम के रूप में स्थापित कर पाएंगे। ये दर्शाता है कि जिंदर महल को लगातार टीवी टाइम मिलना अन्य भारतीय रेसलर्स के लिए भी कितना जरूरी है।#)WWE के लिए भारतीय मार्केट को टारगेट करने का सबसे सही समय View this post on Instagram Instagram Postपिछले साल सितंबर महीने में WWE और UFC का मर्जर होने के साथ ही TKO Group Holdings का गठन हुआ था। नई मैनेजमेंट टीम के आने के बाद दुनिया के सबसे बड़े प्रो रेसलिंग प्रमोशन में कई बदलाव होते देखे गए हैं और खासतौर पर ज्यादा कमाई करने के लिए बिजनेस से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं।चूंकि WWE के भारतीय फैंस की संख्या भी लाखों में है, जो भारत को बिजनेस की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण देश साबित करता है। किसी भी देश का व्यक्ति तभी शोज़ को देखने की अधिक लालसा दिखाएगा जब उन्हीं के देश का कोई रेसलर अच्छी फाइट कर रहा हो। उसी तरह Jinder Mahal को लगातार टीवी टाइम देने से WWE की भारतीय व्यूअरशिप में बहुत तगड़ा उछाल देखा जा सकता है।