Shanky: WWE ने हाल ही में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज करके फैंस को चौंका दिया है। आपको बता दें कि डॉल्फ ज़िगलर (Dolph Ziggler) और शैल्टन बेंजामिन (Shelton Benjamin) जैसे अनुभवी दिग्गज भी अब कंपनी के साथ नहीं हैं। इसी बीच भारतीय सुपरस्टार शैंकी को रिलीज किया जाना बड़ी चीज़ रही।किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। कुछ कारणों से पता चलता है कि WWE ने 7 फुट के रेसलर को रिलीज करके बड़ी गलती की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों भारतीय सुपरस्टार शैंकी को WWE द्वारा रिलीज किया जाना एक गलत फैसला है।3- Shanky के साइज के कम सुपरस्टार्स WWE में हैं View this post on Instagram Instagram Postशैंकी हमेशा से ही अपने जबरदस्त साइज के लिए जाने जाते हैं। वो 7 फुट के हैं और उनके कद के WWE में बहुत ही कम रेसलर्स हैं। साथ ही शैंकी मैच के दौरान अपनी ताकत दिखाने के लिए भी जाने जाते हैं। WWE के भारत में हुए हालिया इवेंट में शैंकी ने गुंथर जैसे डॉमिनेंट रेसलर को कड़ी टक्कर दी थी।WWE में बहुत ही कम रेसलर्स उनकी तरह रिंग में अपनी ताकत द्वारा जलवा बिखेर पाते थे। ऐसे में शैंकी को WWE द्वारा रिलीज नहीं किया जाना चाहिए था। WWE को Superstar Spectacle के बाद शैंकी को मिले मोमेंटम का अच्छी तरह से फायदा उठाकर उन्हें मेन रोस्टर पर पुश देना चाहिए था।2- शैंकी को कैरेक्टर निभाते अच्छे से आता था View this post on Instagram Instagram Postशैंकी अपने साइज और ताकत के लिए जरूर फेमस थे लेकिन उन्होंने अपने WWE रन के दौरान यह चीज़ भी साबित कर दी थी कि वो कैरेक्टर्स को भी बेहतर तरीके से निभा सकते हैं। WWE ने उन्हें म्यूजिक पर डांस करने का गिमिक दिया था और उन्होंने इसे काफी अच्छी तरह से निभाया था। वो इस कैरेक्टर के कारण फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।शैंकी कम समय में फैंस का ध्यान खींचने में सफल हो गए थे। उन्हें लगातार पसंद किया जा रहा था लेकिन बाद में उन्हें टीवी से दूर कर दिया गया। शैंकी ने साबित कर दिया था कि वो कैरेक्टर वर्क के मामले में कई स्टार्स से बेहतर हैं। इसी वजह से भारतीय सुपरस्टार को रिलीज करना एक बड़ी गलती थी।1- भारतीय मार्केट में कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए शैंकी फायदेमंद विकल्प रहते View this post on Instagram Instagram PostWWE के लिए भारतीय मार्केट बहुत जरुरी है क्योंकि उन्हें यहां से बहुत फायदा होता है। कई सारे भारतीय फैंस WWE देखना पसंद करते हैं। हाल ही में हैदराबाद में हुआ WWE का Superstar Spectacle काफी ज्यादा सफल साबित हुआ था। WWE ने भारतीय फैंस को टेस्ट करने के लिए ही यह खास लाइव इवेंट बुक किया था।भारत में अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए देश के रेसलर्स को पुश दिया जाना भी जरुरी है। ऐसे में WWE को शैंकी को अपने साथ बनाए रखना चाहिए था। अगर उन्हें लगातार अच्छा पुश मिलता, तो वो जरूर ही प्रभावित करते। इससे WWE को भारत के ज्यादा फैंस देखते और बिजनेस के मामले में हर तरह से कंपनी को फायदा होता। इसी वजह से भारतीय सुपरस्टार शैंकी को अचानक से रिलीज करना WWE की एक बड़ी गलती कही जा सकती है।