3 कारण क्यों WWE Superstar Jey Uso को Judgement Day फैक्शन का हिस्सा बनना चाहिए

Ujjaval
WWE सुपरस्टार जे उसो को जजमेंट डे में आना चाहिए
WWE सुपरस्टार जे उसो को जजमेंट डे में आना चाहिए

Jey Uso: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) की हाल ही में रॉ (Raw) ब्रांड में एंट्री हुई है। शो में आते ही वो चर्चा का विषय बन गए हैं और उन्हें प्रमुख किरदार दिया गया है। जे उसो (Jey Uso) की ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के साथ स्टोरीलाइन चल रही है। दूसरी ओर जजमेंट डे (Judgement Day) के सदस्य लगातार जे को अपने साथ फैक्शन में शामिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Ad

जे उसो पहले ब्लडलाइन फैक्शन में रह चुके हैं। अब उन्हें दूसरे फैक्शन में आने का ऑफर मिला है। कुछ कारणों से लगता है कि जे उसो को इस ऑफर को स्वीकार करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों जे उसो को जजमेंट डे में शामिल होना चाहिए।

3- Jey Uso को फायदा होगा क्योंकि Judgement Day WWE Raw का सबसे बड़ा आकर्षण है

Ad

जजमेंट डे कई महीनों से लगातार Raw ब्रांड में अपना दबदबा बनाकर चल रहा है। बीच में फैक्शन में दिक्कतें आई लेकिन इसके बावजूद वो लगातार शो में डॉमिनेशन दिखाने में सफल रहे हैं। जजमेंट डे आसानी से Raw के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक बन गया है। उनके बिना शो अधूरा महसूस होता है।

जे उसो Raw में नए हैं और उन्हें अभी अपने पैर जमाने हैं। साथ ही ब्रांड में कई ऐसे रेसलर्स हैं, जो उन्हें पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में इन सभी चीज़ों को ध्यान रखते हुए उसो को आने वाले समय में जजमेंट डे फैक्शन में जगह बनानी चाहिए। इससे उन्हें फायदा होगा और वो बहुत तेजी से आगे बढ़ पाएंगे।

2- ब्लडलाइन के मुकाबले जजमेंट डे में एकता है

Ad

ब्लडलाइन फैक्शन ने लगातार डॉमिनेशन दिखाया और इस फैक्शन के सदस्यों का धीरे-धीरे अलग होने का सबसे मुख्य कारण एकता की कमी होना था। द उसोज़ की रोमन रेंस और सोलो सिकोआ से अनबन हो रही थी। इसी वजह से ब्लडलाइन फैक्शन टूट गया। जजमेंट डे में एकता देखने को मिली है

डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के बीच थोड़ी अनबन देखी गई थी। इसके बावजूद रिया रिप्ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने लगातार उन्हें समझाया। साथ ही प्रीस्ट और बैलर ने भी अपने रिश्ते को बेहतर किया। इसी कारण जजमेंट डे अभी भी साथ है। जे उसो ने भी यह चीज़ देखी होगी और ऐसे में उन्हें जजमेंट डे का हिस्सा बनना चाहिए।

1- जजमेंट डे में कोई एक-दूसरे पर हुक्म नहीं चलाता है

Ad

रोमन रेंस हमेशा से ब्लडलाइन को कंट्रोल करते आए हैं और वो अपने हिसाब से चीज़ें करते हैं। इसी वजह से द उसोज़ की उनसे दूरियां बढ़ती गई और अंत में फैक्शन में दरार पड़ने लगी। जजमेंट डे इस मामले में ब्लडलाइन से बहुत हद तक बेहतर है। जजमेंट डे में कोई भी लीडर नहीं है और इसी वजह से कोई एक-दूसरे पर हुक्म नहीं चलाता है।

जजमेंट डे के सभी सदस्य हर निर्णय बातचीत करके लेते हैं। जे उसो शुरुआत से यही चाहते थे कि वो (ब्लडलाइन) मिलकर अच्छी तरह से चीज़ों को आगे बढ़ाएं लेकिन रोमन अपनी चलाते थे। जे उसो को जरूर ही यह फर्क दोनों फैक्शन्स में दिखा होगा। ऐसे में जे उसो आने वाले समय में इस चीज़ को ध्यान रखते हुए जजमेंट डे का हिस्सा बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications