3 चौंकाने वाले रिकॉर्ड जो इस हफ्ते WWE में टूटे हैं

जानिए WWE द्वारा क्या रिकॉर्ड तोड़े गए? (Photo: WWE.com)
जानिए WWE द्वारा क्या रिकॉर्ड तोड़े गए? (Photo: WWE.com)

Records Broken In WWE This Week: पिछले वीकेंड WWE का Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट शानदार रहा। कुछ बड़े पल फैंस को देखने को मिले। शानदार मुकाबले हुए और शो में मौजूद सभी स्टार्स ने दमदार प्रदर्शन किया। इवेंट में हुए सभी पांच मुकाबलों ने फैंस का दिल जीता। साथ ही साथ इस शो ने कई रिकॉर्ड भी स्थापित किए। कंपनी को पैसों के मामले में भी बहुत फायदा हुआ।

Money in the Bank के सफल समापन के बाद ट्रिपल एच भी काफी खुश दिखाई दिए थे। 5 से 12 जुलाई के बीच की बात करें तो कंपनी को बहुत सफलता मिली और इस हफ्ते में कई रिकॉर्ड भी टूटे। खैर यहां पर हम इस हफ्ते WWE में टूटे तीन बड़े रिकॉर्ड्स की बात करेंगे।

#3 WWE Money in the Bank 2024 ने कायम किया बहुत बड़ा रिकॉर्ड

जब से ट्रिपल एच ने WWE की कमान संभाली है तब से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। हर किसी प्रीमियम लाइव इवेंट द्वारा नया रिकॉर्ड कायम किया जा रहा है। Money in the Bank में भी कुछ अलग नहीं था। कंपनी के इतिहास में कनाडा में आयोजित सबसे अधिक कमाई करने वाला ये शो बन गया है। Money in the Bank 2024 ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

व्यूअरशिप रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रीमियम लाइव इवेंट, जो साल 2023 के मामले में 46 प्रतिशत बेहतर रहा। जॉन सीना के सैगमेंट ने भी खास रिकॉर्ड बनाया। WrestleMania XL के बाद सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ये सोशल मीडिया सैगमेंट बन गया है। कंपनी ने जो बुकिंग की थी उस पर फैंस के मिक्स्ड रिएक्शन थे लेकिन इसके बावजूद कमाई के मामले में बहुत फायदा देखने को मिला।

#2 WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में सैमी ज़ेन ने दिखाया अपना दम

सैमी ने साल 2013 में WWE ज्वाइन की थी। इसके बाद से मेन रोस्टर और NXT में उन्होंने सात चैंपियनशिप जीती हैं। इनमें से पांच सिंगल्स टाइटल हैं, जिसमें एक बार NXT चैंपियनशिप और चार बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती। अगर मौजूदा रन को छोड़ दिया जाए तो इससे पहले उनका सबसे लंबा टाइटल रन 89 दिनों का ही था।

WrestleMania XL में इस साल उन्होंने गुंथर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपिनयशिप जीती थी। 5 जुलाई को उन्होंने चैंपियन के रूप में 90 दिन पूरे किए। अपने करियर में उन्होंने ये बड़ा मुकाम हासिल कर अपना ही रिकॉर्ड पार किया। Money in the Bank में सैमी ने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। मेन रोस्टर में ब्रेकर की ये पहली हार थी। उम्मीद की जा रही है कि ज़ेन का ये टाइटल रन आगे भी जारी रहेगा।

#1 पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने नाम दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड

ड्रू मैकइंटायर के लिए Money in the Bank 2024 कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने पहले लैडर मैच जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम किया। बाद में वो ब्रीफकेस कैश-इन करने में नाकाम रहे। सीएम पंक ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था। एक बार फिर वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने से चूक गए।

मैकइंटायर ने इस दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण इतिहास रचा। ड्रू मैकइंटायर ने कॉन्ट्रैक्ट जीता और उसी दिन कैश-इन करने में फेल हो गए। ऐसा करने वाले अब वो पहले सुपरस्टार बन गए हैं। इससे पहले WWE में ऐसा मौका पहले देखने को नहीं मिला। कहा जाए तो ड्रू ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now