साल 2024 का Money In The Bank ब्रीफकेस कैश-इन हुआ फेल, CM Punk ने Drew McIntyre को किया तहस-नहस, चैंपियन बनने का चकनाचूर हुआ सपना

WWE Money in the Bank में ड्रू मैकइंटायर को लगा झटका (Photo: WWE.com)
WWE Money in the Bank में ड्रू मैकइंटायर को लगा झटका (Photo: WWE.com)

Drew McIntyre Money in the Bank Cash-In Fail: WWE Money in the Bank 2024 में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) का ब्रीफकेस कैश-इन फेल हो गया है। ये सब सीएम पंक की वजह से हुआ। वैसे इस बात की उम्मीद पहले से जताई जा रही थी लेकिन एक बार फिर ड्रू को बड़ा झटका पंक ने दिया है।

शो में डेमियन प्रीस्ट ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड की। शुरूआत में ड्रू मैकइंटायर ने पांच अन्य स्टार्स को लैडर मैच में हराकर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस अपने नाम किया था।

खैर रॉलिंस और प्रीस्ट के बीच मुकाबला सही चल रहा था। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। मैच के बीच में अचानक ड्रू मैकइंटायर आ गए और उन्होंने ब्रीफकेस कैश-इन का ऐलान कर दिया। इसके बाद ये मुकाबला ट्रिपल थ्रेट हो गया था।

तीनों स्टार्स के बीच बवाल देखने को मिला। ड्रू को प्रीस्ट और रॉलिंस ने अपने मूव्स लगाए। एक समय लगा कि ड्रू चैंपियन बन जाएंगे लेकिन पीछे से पंक ने आकर उनके ऊपर अटैक कर दिया। पंक ने ड्रू की हालत खराब कर दी।

ड्रू वापसी इस वजह से नहीं कर पाए क्योंकि पंक ने उन्हें चेयर से धराशाई कर दिया था। पंक ने जमीन पर पड़े तार से भी ड्रू के गले को तहस-नहस कर दिया। अंत में सीएम ने मैकइंटायर के ऊपर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप से अटैक किया। इन सभी चीजों का फायदा प्रीस्ट को मिला और उन्होंने ड्रू को पिन करते हुए अपना टाइटल रिटेन कर लिया।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर का फिर टूटा सपना

मैकइंटायर के साथ इस समय क्या हो रहा है शायद उन्हें भी समझ नहीं आ रहा होगा। पंक ने एक बार फिर उनके चैंपियन बनने के सपने को तोड़ दिया है। सबसे बड़ी बात है कि एक बार फिर WWE में ब्रीफकेस कैश-इन फेल हो गया है। इस बात से फैंस को निराशा जरूर हुई होगी। तीन हफ्ते पहले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पंक को बुरी तरह ड्रू ने मारा था। पंक ने इसका बदला बहुत ही खतरनाक अंदाज में लिया है। ड्रू के लिए साल 2024 अभी तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। सीएम पंक ने उनका आधा साल खराब कर दिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications