WWE Royal Rumble के 3 ऐसे महारिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

WWE
WWE Royal Rumble के इन रिकॉर्ड्स को तोड़ने के बारे में सोच पाना मुश्किल काम है (Photo: WWE.com)

Royal Rumble Records Never Broken: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी होंगी। मेंस रंबल मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना और सीएम पंक जैसे दिग्गज नज़र आएंगे। इस शो का इतिहास बहुत ही जबरदस्त रहा है। कई रिकॉर्ड बने और कई टूट गए। Royal Rumble में बने कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इस आर्टिकल में हम आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट से जुड़े ऐसे 3 रिकॉर्ड्स की बात करेंगे जो शायद अब कभी टूट नहीं सकते हैं।

Ad

#3 ब्रॉक लैसनर द्वारा WWE Royal Rumble में बनाए गए रिकॉर्ड का टूटना काफी मुश्किल है

youtube-cover
Ad

Royal Rumble 2020 ब्रॉक लैसनर के लिए बहुत खास रहा था। मेंस रॉयल रंबल में उन्होंने पहले नंबर पर एंट्री कर तबाही मचा दी थी। उन्होंने लगातार 13 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका टूटना काफी मुश्किल है।

मुकाबले में 14वें नंबर पर ड्रू मैकइंटायर ने लैसनर को एलिमिनेट किया था। उस दौरान फैंस खुशी से उछल पड़े थे। अंत में ड्रू ने ही मुकाबला जीता था। लैसनर ने ये एक ऐसा कारनामा किया है जिसे तोड़ने के बारे में सोचना भी स्टार्स को बेकार लगता होगा।

#2 WWE Royal Rumble 2009 में घटी थी मजेदार घटना

youtube-cover
Ad

सैंटिनो मारेला Royal Rumble 2009 को बिल्कुल भी याद नहीं करना चाहते होंगे। उनके नाम इतना खराब रिकॉर्ड है कि उसका अब टूटना भी मुश्किल है। मेंस रॉयल रंबल मैच में वो दो सेकेंड भी नहीं टिक पाए थे।

मारेला ने 27वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्हें केवल 1.9 सेकेंड बाद केन ने एलिमिनेट कर दिया था। ये देखकर एरीना में मौजूद सभी फैंस हैरान रह गए थे। सैंटिनो ने भी इसके बारे में कभी नहीं सोचा होगा। निश्चित तौर पर उन्हें भी इस घटना पर गुस्सा आया होगा।

#1 WWE Royal Rumble 1998 में मिक फोली ने दिखाए थे अलग-अलग रूप

youtube-cover
Ad

हॉल ऑफ फेमर मिक फोली का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। वो अपने अलग-अलग कारनामों के लिए जाने जाते हैं। कैरेक्टर में तुरंत बदलाव कैसे किया जाता है वो उनसे सीखा जा सकता है। साल 1998 में हुए रंबल मैच में उन्होंने तीन बार एंट्री की थी। ये एक ऐसा रिकॉर्ड उनके नाम है जिसका टूटना बेहद मुश्किल है।

फोली ने तीन अलग-अलग कैरेक्टर्स के रूप में तीन बार एंट्री की थी। कैक्टस जैक, मैनकाइंड और ड्यूड लव कैरेक्टर में वो आए और छा गए। आप समझ सकते हैं कि अब रंबल मैच में ऐसा होना मुमकिन नहीं है। फोली का ये रिकॉर्ड आगे के लिए भी बरकरार ही रहने वाला है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications